मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग, पर्यटन विभाग और कानून व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की। बैठक में सहारनपुर मंडल के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को विभिन्न विकास प्रस्ताव भी सौंपे।

मुजफ्फरनगर के संबंध में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष सहमति दी और घोषणा की मुजफ्फरनगर को भी प्रदेश के अन्य 17 नगर निगमों की तरह स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा

मुख्यमंत्री योगी ने इस दिशा में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।