साध्वी प्राची ने लड़कियों को लेकर प्रेमानंद महाराज द्वारा दिए गए विवादित बयान का किया समर्थन

देश में साधु संतों के द्वारा लड़कियों को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानो में हिंदूवादी फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची का भी नाम जुड़ गया है जिसमें मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंची साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए कहा कि परम पूज्य प्रेमानंद जी महाराज हो या फिर पूज्य देवी मां हो मैं दोनों के श्री चरणों में प्रणाम करती हूं और महाराज जी ने जो कहा है यह बिल्कुल ठीक कहा है दीदी मां जी (ऋतंभरा) ने जो कहा वह भी बिल्कुल ठीक कहा इसमें विरोध करने की बात क्या है।

जो लड़की चार – चार पांच – पांच बॉयफ्रेंड रखेगी तो वह शादी के बाद घर नहीं बसाएगी। हमारी संस्कृति पति को परमेश्वर मानती है। और यह चार पांच बॉयफ्रेंड की प्रवृत्ति है ना उसी का परिणाम मेरठ के अंदर 15 – 15 टुकड़ों में नील ड्रम में बंद मिला है मुस्कान कांड पूरे देश में सब ने देखा है । रघुवंशी कांड यह चार- चार पांच- पांच बॉयफ्रेंड का परिणाम है। और पूजा दीदी मां ने जो कहा है। पूज्य दीदी मां जी के श्री मुख से जो भी कुछ निकला वह राष्ट्र हित में .. देश हित .. में समाज हित में है। उसको हम नकार नहीं सकते।

कितने अश्लील वीडियो सावन के अभी जो सावन के महीने में जो कावड़ चल रही थी अश्लील अश्लील वीडियो बनाकर के लड़कियां इंस्टाग्राम पर केवल पैसे कमाने के चक्कर में डाल रही है । हाईवे पर मैंने देखा पूरी दुनिया देख रही शर्म आती है। नग्नता की प्रकाष्ठा को इस तरह से परोसना यह उचित नहीं है। इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसी जा रही है। इंस्टाग्राम पर लड़कियां पैसा कमाने के चक्कर में अश्लीलता परोस रही है और यह समझ में एक बहुत बुरी बीमारी चालू हो गई है । बेटियों को बचाना है तो मैं कहूंगी लोगों को बुरी जरूर लगेगी लेकिन सच्चाई कहूंगी कि अपनी बच्चियों को इंस्टाग्राम से अलग रखें ।
छांगुर बाबा पर कार्यवाही को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि झांगुर और छांगुर को तो फांसी पर लटका देना चाहिए । आज सत्य बात यह है ऐसे लोगों को देशद्रोही करार देना चाहिए। ये राष्ट्रद्रोही यह धर्मद्रोही हिंदुस्तान के अंदर हिंदुओं का खा करके हिंदुस्तान की धरती पर रहकर के हिंदुओं का धर्म परिवर्तन जबरदस्ती करा रहे हैं कितनी बेटियां छांगुर के चंगुल से निकली है।
यह तो उत्तर प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार है अन्यथा कितने छांगुर निकल रहे हैं और कितने निकलेंगे अभी.. इन पर बहुत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उनके ऊपर ऐसी कार्यवाही होनी चाहिए कि देश के अंदर कोई दोबारा छांगुर दिखाई ना दे इन्हें तो सीधा फांसी पर और हिंदुस्तान के चौराहे पर कहीं बंद कमरे में ना ही चौराहे पर इनको फांसी देनी चाहिए। कर चाय बॉयफ्रेंड बनाने वाली लड़कियों को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपना बॉयफ्रेंड बनाकर बात कर रही है ब्वॉयफ्रेंडों के चक्कर में चार-चार बॉयफ्रेंड रखकर अपने माता-पिता की भी नाक कटा रही है और उनका भी जीवन नर्क का जीवन हो रहा है इसलिए वह इस तरह के विचारों को छोड़कर के अपनी भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपने अंदर समेट करके अपने घर को बसाए