शुकतीर्थ में होने वाले कार्तिक स्नान मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एसएसपी व अध्यक्ष जिला पंचायत ने किया गंगा घाट का निरीक्षण 
जिलाधिकारी, एसएसपी व जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर लगने वाले मेले हेतु की जा रही तैयारियों का किया निरीक्षण। कार्तिक पूर्णिमा मेला बेहतर सुविधाओं व सुदृढ सुरक्षा इंतजामों के साथ सुरक्षित व सुगम रहे इसके दृष्टिगत विभिन्न बिन्दुओं पर की गयी चर्चा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
मुजफ्फरनगर :11 अक्टूबर2025 आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर लगने वाले मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल द्वारा शुक्रताल पहुंचकर मेले क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारीगण द्वारा घाट पर साफ-सफाई, उचित प्रकाश व्यवस्था, जलस्तर सूचकांक पर निरंतर निगरानी, पुलिस बल के ठहराव व डयूटी प्वाइंट, अस्थायी शौचालय, चेजिंग रुम, यातायात नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुडी व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग, पार्किंग सहित अन्य प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे तथा कार्तिक पूर्णिमा मेला बेहतर सुविधाओं व सुदृढ सुरक्षा इंतजामों के साथ सुरक्षित व सुगम रहे। अधिकारीगण द्वारा फ्लड स्कवाड, तैराक, फायर सर्विस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति होने पर तत्काल सहायता पहुंचाना है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडाकर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, थाना प्रभारी भोपा श्री मुनीश कुमार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।