मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया कुकड़ा नवीन मंडी में लगाए गए स्वदेशी मेले में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया कुकड़ा नवीन मंडी में लगाए गए स्वदेशी मेले में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर : दिनांक 11 अक्टूबर 2025 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 के तक इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 स्वदेशी मेला नवीन मंडी स्थल पर लगाया गया है स्वदेशी मेले के अंतर्गत उद्योग खादी ग्राम उद्योग, स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें नागरिकों द्वारा स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है आज स्वदेशी मेले में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास विभाग एवं उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल द्वारा स्वदेशी मेले में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा स्टालों पर लगाए गए उत्पादों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की गई
उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर तक आयोजित मेले में अधिक से अधिक नागरिक स्वदेशी मेले में भ्रमण कर अपनी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें जहां पर मेले में अपने जनपद और आसपास के जनपदों में बने निर्मित उत्पादों की बिक्री हेतु स्टॉल लगाए गए हैं
उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने परिवार के साथ मेले में आकर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें एवं उनका लाभ उठाएं
इस अवसर पर उपयुक्त उद्योग जैस्मिन एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *