बाल विवाह मुक्ति रथ का अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने किया स्वागत

बाल विवाह मुक्ति रथ का अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने किया स्वागत


मुजफ्फरनगर : दिनांक 29 जनवरी 2026 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र के सहयोग से संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का मान्य अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती रीना पवार ने बाल विवाह मुक्ति रथ का स्वागत कर उपस्थित गणमान्य लोगों को कर्मचारियों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई बाल कल्याण समिति सदस्य श्री संदीप राठी ने सभी समाज के लोगों से आग्रह किया की बालक एवं बालिका का अधिकार सर्वप्रथम शिक्षा पर है 18 वर्ष से पहले बालिका की एवं 21 वर्ष से पहले बालक की शादी करना कानून अपराध है इसमें सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्ति समान दोषी है जिन पर₹100000 जुर्माना या 2 वर्ष की कैद का प्रावधान है जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र प्रबंधक गजेंद्र सिंह बाल विवाह मुक्ति रथ को लेकर सदर तहसील में एवं जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य चौराहे मीनाक्षी चौक एवं शिव चौक पर प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र से गौरव मालिक चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सचिन एवं मोहन आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *