मुजफ्फरनगर में संयुक्त वैश्य मोर्चे की हुई बैठक में यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के फैसले का किया गया स्वागत

मुजफ्फरनगर में संयुक्त वैश्य मोर्चे की हुई बैठक में यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के फैसले का किया गया स्वागत

मुजफ्फरनगर : गुरुवार को संयुक्त वैश्य मोर्चा की एक बैठक कुंदनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई,
बैठक की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष और संचालन शलभ गुप्ता एवं सुनील तायल द्वारा संयुक्त रूप से किया

बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारीयो द्वारा कहा की स्वर्ण समाज पर बनाए गए कानून यू जी सी पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने का हम स्वागत करते हैं सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर सुनवाई करते हुए रोक लगाई गई है वह स्वागत योग्य है एवं जब तक इस कानून को पूर्णता समाप्त नहीं किया जाता तब तक संयुक्त वैश्य मोर्चा स्वर्ण समाज में चेतना जगाते हुए इस काले कानून का पुरजोर विरोध करता रहेगा एवं कहा कि इस काले कानून पर अगर कोई राजनीति करता है तो संपूर्ण स्वर्ण समाज द्वारा उसका पूर्णतः बहिष्कार किया जाएगा,संयुक्त वैश्य मोर्चा के संयोजक मुजफ्फरनगर जिले के हर गांव हर कस्बों में है आज मीरापुर, पुरकाजी, खतौली,जानसठ, बनत आदि क्षेत्रों में भी वैश्य समाज की इस काले कानून को लेकर बैठक हुई व तय हुआ कि काला कानून वापिस नहीं हुआ तो शीघ्र ही रणनीति बनाकर अन्य स्वर्ण समाज को साथ लेकर सत्ता में बैठे माननीय जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा और इस काले कानून को समाप्त रखने का पक्ष पुरजोर तरीके से रखा जाएगा,आज भी वैश्य समाज ने कई स्थानों पर विभिन्न माध्यमों से विरोध प्रदर्शन किया है जिसका संयुक्त वैश्य मोर्चा हार्दिक आभार प्रकट करता है।
बैठक में संयुक्त वैश्य मोर्चे के राजेंद्र प्रसाद गर्ग, कांति राठी, तरुण मित्तल, भूपेंद्र गोयल, विकास कर्णवाल, धर्मेंद्र कर्णवाल, विपिन गुप्ता, अशोक रस्तोगी, शिवकुमार सिंगल, सुशील सिंघल, सौरभ मित्तल, अभिलक्ष मित्तल, अनिल सिंघल, मयंक गोयल, अमन सिंघल, सहित अनेकों वैश्य बंधु उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *