मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमपीएल-2 खिलाड़ियों की भव्य नीलामी कार्यक्रम में क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पूर्व मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान रहे मुख्य अतिथि

मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्थानीय क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल) के द्वितीय संस्करण के लिए आज 30 जनवरी को मेरठ रोड स्थित एक होटल में प्वाइंट्स आधारित खिलाड़ियों की नीलामी का भव्य आयोजन किया गया।

इस नीलामी में लीग की सभी 12 टीमों —
अम्बा वॉरियर्स, बिंदल्स स्ट्राइकर्स, क्रिकगिरी चैंप्स, देवभूमि रॉयल्स, सिल्वरटोन पैंथर्स, सिल्वरटोन टाइगर्स, आरपीएल राइडर्स, मेडिकल मैवेरिक्स, टिहरी फाल्कन्स, वसुंधरा सुपरकिंग्स, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस एवं भवानी लायंस —
ने भाग लिया।

नीलामी प्रक्रिया में प्रत्येक टीम को एक करोड़ प्वाइंट्स दिए गए, जिनसे 11 खिलाड़ियों की टीम तैयार की जानी थी। कुल 190 पंजीकृत खिलाड़ियों की नीलामी खिलाड़ियों की योग्यता के आधार पर की गई, जिसमें उनकी बेस प्राइज 3 लाख, 2लाख एवं एक लाख निर्धारित की गई थी।
कार्यक्रम में , पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पूर्व मंत्री संजीव बलियान नगर पालिका चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरूप भाजपा नेता गौरव स्वरूप, श्रवण कुमार,विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से
चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा,सी ए अजय जैन
उपाध्यक्ष इंदर माथुर, कुशल पाल सिंह, योगेंद्र मलिक, अरविंद भारद्वाज, रोहित चौधरी, ओमदेव सिंह, संजय चौधरी,
साथ ही मोहम्मद अरशद, शिरीष वर्मा एवं डॉ. हेमंत,राजेश जैन, पंकज गोयल, नरेंद्र गोयल,,मयंक बिंदल, अमित बिंदल, अमित गर्ग, वैभव गोयल,डॉ यश डॉ डी एस मलिक, भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे इस अवसर पर डॉ संजीव बालियान और प्रवीण नें एम पी एल को नवोदित टैलेंट के लिए एक़ उपयोगी मंच बताया और उम्मीद की कि आने वाले समय मे अनेक क्रिकेटर यहां सें आगे जायेगे.
ऑक्शन का लाइव प्रसारण भी सेट चैनल पर किया गया.
ऑक्शन को एंकर अमन शर्मा, और तूलिका श्रीवास्तव नें किया
इसी अवसर पर एमपीएल-2 की चमचमाती ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया तथा सभी टीमों की आधिकारिक जर्सी भी लॉन्च की गई।ऑक्शन मे मुज़फ्फरनगर सें 109 सहारनपुर सें 25 शामली सें 37

मेरठ सें 17 जबकि हापुड़ और बिजनौर सें एक एक खिलाडी को लिस्ट मे शामिल किया गया था.
आयोजकों ने बताया कि एमपीएल-2 के माध्यम से मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन का उद्देश्य जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना और क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।