9 जून 2026 को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड, पंडित नेहरू को पीछे छोड़ तोड़ेंगे रिकॉर्ड

पूर्व प्रधानमंत्री स्व: पंडित जवाहर लाल नेहरू का कुल कार्यकाल 4397 तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून होंगे 4398 वे दिन में शामिल
नई दिल्ली: भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे तो लगातार एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। और अब लगातार प्रधानमंत्री की कुर्सी को सुशोभित करने सबसे लंबे समय का रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं। उनके लिए 9 जून 2026 की तारीख एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।
पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और उन्होंने लगातार वर्षों तक इस पद पर रहते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो वर्ष 2014 से लगातार देश का नेतृत्व कर रहे हैं, इस उपलब्धि को पार करने के करीब पहुंच गए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र में जनता के लगातार विश्वास और समर्थन का भी प्रतीक मानी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभाली है।
यदि सब कुछ निर्धारित समय के अनुसार रहा, तो 9 जून 2026 को नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री के रूप में नया इतिहास रच सकते हैं। इस उपलब्धि को लेकर देशभर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।