जनता इंटर कॉलेज भोपा में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

भोपा : ग्रामीण क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था जनता इंटर कॉलेज भोपा में शैक्षिक सत्र 2025-26 के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मेधावियों को प्रमाण-पत्र व नकद धनराशि दी गई।
विद्यालय सभागार में आयोजित मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य सुनील कुमार त्यागी अंग्रेजी प्रवक्ता व सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य कंवरपाल सिंह हिन्दी प्रवक्ता ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कड़ी मेहनत व परिश्रम के द्वारा सफलता का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। इससे पूर्व प्रधानाचार्य संजय कुमार द्वारा दोनों अतिथियों का बैंज लगाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में विद्यालय का सर्वोत्तम स्थान है। विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र विभिन्न विभागों में कार्यरत रहते हुए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फलक पर देश एवं समाज का नाम रोशन कर रहें। इस अवसर पर कृष्ण स्वरूप त्यागी द्वारा हाई स्कूल टॉपर कु लवीपाल, इंटरमीडिएट टॉपर कु सानवी को 6-6 हजार रुपए, इंटरमीडिएट हिंदी विषय में उच्च अंक हासिल करने वाली छात्रा कु सानवी व कु अल्फिया को उपप्रधानाचार्य कंवरपाल सिंह द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में 6-6 हजार रुपए, इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय में उच्च अंक हासिल करने वाले छात्र विवेक कुमार को उपप्रधानाचार्य सुनील कुमार त्यागी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में 6 हजार रुपए, जनार्दन स्वरूप त्यागी द्वारा अपने दामाद पार्थव की स्मृति में हाई स्कूल टॉपर कु लवीपाल को 10 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य कंवरपाल सिंह हिन्दी प्रवक्ता द्वारा विद्यालय की हाईटैक तकनीकी लैब में प्रोजेक्टर लगवाने के लिए 51 हजार रुपए व एक पंखा तथा प्रधानाचार्य संजय कुमार द्वारा, 6 पंखे लगवाने की सहर्ष घोषणा की गई। कार्यक्रम में कैप्टन रमन सिंह, अरविंद कुमार द्वितीय,वरिष्ठ अंग्रेजी प्रवक्ता संजीव पुण्डीर, जीव विज्ञान प्रवक्ता भीष्म कुमार, वाणिज्य प्रवक्ता कृष्ण कुमार जयसवाल, दिलीप कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता मेजर अरविंद कुमार व संचालन वरिष्ठ अंग्रेजी प्रवक्ता अश्विनी कुमार शीतल व संजीव कुमार राठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने अतिथियों द्वारा विद्यालय हित में किए जाने वाले कार्यों की बहुत-बहुत प्रशंसा, व सराहना की गई व आगंतुकों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।