शिवसेना पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए तो होगा जन आंदोलन: बिट्टू सिखेड़ा

शिवसेना पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए तो होगा जन आंदोलन: बिट्टू सिखेड़ा

मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, मुरादाबाद प्रशासन की कार्रवाई पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर : शिवसेना पदाधिकारियों पर मुरादाबाद में दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार, 13 अक्टूबर को शिवसेना के 21 पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा और नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने मुकदमों को अनुचित बताते हुए उन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की।

शिवसेना नेताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा, मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मुरादाबाद प्रशासन द्वारा मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मंदिर में जलाभिषेक करना सनातन धर्म को मानने वाले हिंदुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है।

शिवसेना के निवर्तमान उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि राजनीतिक गठबंधन में होने के बावजूद संगठन के पदाधिकारी स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने चेतावनी दी कि यदि मुरादाबाद प्रशासन ने जल्द ही पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए तो शिवसेना प्रदेश के प्रत्येक जनपद में व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा, निवर्तमान उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, नरेंद्र ठाकुर, आलोक अग्रवाल, मंगतराम सोनकर, देवेंद्र चौहान, विकास कुमार, योगेंद्र कुमार, सोनू वर्मा, जांगी सौदाई, देवांश मलिक, मनोज कुमार, ललित रहेला, संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *