लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर ‘उन्नति’ ने धूमधाम से मनाई गरबा एवं डांडिया नाइट

लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर ‘उन्नति’ ने धूमधाम से मनाई गरबा एवं डांडिया नाइट

मुज़फ्फरनगर : लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर ‘उन्नति’ द्वारा गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत, मस्ती, मनोरंजन और नृत्य का शानदार संगम देखने को मिला। क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर इस रंगीन शाम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में शानदार अंताक्षरी, मनोरंजक खेलों, मजेदार गायन और धमाकेदार डांस ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। सदस्यों ने सुर, ताल और संगीत के बीच खूब मस्ती की। डांडिया की खनक और गरबा के रंगों से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। सभी सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन लायन शिवांगी गर्ग एवं लायनेड शालू मित्तल द्वारा किया गया। दोनों ने अपनी शानदार एंकरिंग और मनोरंजक अंदाज से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए तथा पूरे समय सदस्यों को उत्साह और उमंग से जोड़े रखा।

इस अवसर पर क्लब के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रमुख रूप से डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर लायन अजय अग्रवाल, लायन रीना अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल, पूर्व अध्यक्ष लायन अमित मित्तल, सचिव लायन दिनेश गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन रोहित सिंघल, लायन अतुल एरन, लायन अनिल कंसल, लायन अमित गर्ग, लायन निखिल मित्तल, लायन ममता अग्रवाल, लायन दीप अग्रवाल, लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन पूजा सिंघल, लायन सचिन गोयल, लायन राहुल महेश्वरी, लायन डॉ. प्रवेश कुमार, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन आकाश अग्रवाल, लायन नितिन गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन विशाल अग्रवाल, लायन नितिन सिंघल, लायन मयंक गोयल, लायन नेहा गर्ग, लायन नीतू गोयल, लायन रचना महेश्वरी, लायनेड रुचि मित्तल, लायनेड निधि अग्रवाल, लायनेड मोना सिंघल, लायन अनुपमा कर्णवाल, लायनेड सौम्या गुप्ता, लायनेड खुशबू गोयल, लायनेड छाया गोयल एवं लायनेड सुनीता कंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने क्लब द्वारा आयोजित रात्रि भोज का आनंद लिया। गरबा एवं डांडिया नाइट का यह आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द, मित्रता और पारिवारिक एकता का प्रतीक बना तथा सभी सदस्यों के लिए यादगार शाम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *