पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल दो अन्य नशे का सौदागर भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जो की दो अन्य उसके साथियों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लगभग एक करोड़ 25 लांख की कीमत की 290 ग्राम स्मैक और तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद किए है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उस्मान , सरगना, निवासी मंगलोर, हरिद्वार, बाबर और जहिर लंगड़ा निवासी सुजड़ू, खालापार के रूप में हुई है ।
दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है जहां कोतवाली प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोग नशीले पदार्थ के साथ खाना नहीं मंडी क्षेत्र के गांव कड़ी के निकट घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर को नई मंडी राजू साव और पर भाई निरीक्षक आनंद देव मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिसमें पुलिस ने घेराबंदी कर तीन नशे के सौदागरों को दबोच लिया पकड़े गए आरोपियों की पहचान उस्मान , सरगना, निवासी मंगलोर, हरिद्वार, बाबर और जहिर लंगड़ा निवासी सुजड़ू, खालापार के रूप में हुई है । सीओ राजू कुमार साव ने बताया मुजफ्फरनगर में ‘मिशन शक्ति 6.0’ के ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत पुलिस टीम ने कुकड़ी इलाके के पास निर्माणाधीन कालोनी के खेतों के पास घेराबंदी कर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 25 लाख रुपये कीमत की 590 ग्राम अवैध स्मैक, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा के साथ तीन शातिर बदमाशों—उस्मान (सरगना, निवासी मंगलोर, हरिद्वार), बाबर और जहिर लंगड़ा (निवासी सुजड़ू, खालापार) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य दो बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के के दौरान गिरफ्तार किया है जिसमें पूछताछ में खुलासा हुआ कि उस्मान मंगलोर से गिरोह के सरगना के रूप में स्मैक लाकर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करता था, और अब नई मंडी पुलिस तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जा रही है।