श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ मनकामनेश्वर महादेव मंदिर

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ मनकामनेश्वर महादेव मंदिर

मुजफ्फरनगर। भारतीय कॉलोनी, नई मंडी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मंदिर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कथा व्यास पंडित श्री अरुण मिश्रा जी महाराज ने मधुर वाणी एवं भजनों के माध्यम से भगवान श्रीराम जन्म सहित अनेक सुंदर प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर मंडी समिति के व्यापारी नेता एवं नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कथा श्रवण कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी के अवसर पर भाद्रपद मास में आयोजित होने वाली यह श्रीमद्भागवत कथा 18 वर्षों से निरंतर मंदिर प्रांगण में आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *