श्री गोवर्धन जी महाराज के पूजन एवं विशाल अन्नकूट भंडारे में राजवंशी धर्मशाला में जुटें जनपद के गणमान्य लोग
व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य यजमान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं उद्योगपति हुए शामिल व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल रजि० मुजफ्फरनगर एवं वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा रजि० मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सातवें श्री गोवर्धन जी महाराज पूजन एवं विशाल अन्नकूट (भंडारे) का भव्य आयोजन दिनांक 10 नवंबर 2026, मंगलवार को राजवंशी धर्मशाला, लक्ष्मण विहार, मुजफ्फरनगर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल , नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप , वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल मित्तल जी, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मिश्रा, उद्योगपति आलोक डागा एवं पूर्व सीएमओ डॉ. एम.एल. गर्ग, वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन मित्तल एडवोकेट, प्रमोद त्यागी एडवोकेट जिला बार संघ अध्यक्ष, उद्योगपति सौरभ स्वरूप, अजय स्वरूप सर्राफ, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, विधायक मीरापुर प्रतिनिधि अमरनाथ पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला,हनुमत मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, भाजपा नेता विभोर सिंघल आदि रहे 
इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग से एसपी क्राइम श्रीमती इंदु सिद्धार्थ जी, एफ एस .ओ श्री अनुराग कुमार जी, शहर कोतवाल श्री बृजेश शर्मा, एक्स सी एन सागरमल जी तथा अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा भी सम्मिलित होकर भगवान श्री गोवर्धन जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया गया।
सर्वप्रथम आने वाले सभी अतिथिगण का जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एवं उनकी टीम के द्वारा अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए मुख्य रूप से हिन्दू संगठन नेता गण मनोज सैनी, साधु गुर्जर, अमित गुप्ता, विजय प्रताप, अरुण प्रताप, बिट्टू सिखेड़ा, पूनम चौधरी ,तरुण मित्तलआदि ने भी भगवान श्री गोवर्धन जी महाराज के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण किया
पूजन पंडित आनंद राज वत्स,पंडित नंदू महाराज द्वारा पूर्ण विधिविधान से कराया गया।
स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजन हमारी सनातन संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और गौसेवा की महान परंपरा का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। अन्नकूट एवं भंडारे जैसे आयोजन जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक एकता का भी संदेश देते हैं। इस पुनीत आयोजन से जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि श्री गोवर्धन जी महाराज की पूजा भारतीय संस्कृति और हमारी धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है, ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा मिलकर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन करना सराहनीय प्रयास है।
एडवोकेट शलभ गुप्ता ने कहा कि श्री गोवर्धन जी महाराज का यह सातवां वार्षिक पूजन एवं विशाल अन्नकूट भंडारा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, व्यापारी एकता, आपसी भाईचारे और सेवा भावना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ जोड़कर सनातन संस्कृति और सेवा की परंपरा को और मजबूत किया जाए। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल एवं वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा सदैव समाजहित, व्यापारी हित और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।
उन्होंने जनपद के समस्त व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं नगरवासियों से श्री गोवर्धन जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
सभी अतिथियों को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेट की गई।
हजारों व्यक्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने में शलभ गुप्ता,अमित गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, विपिन गुप्ता, गौरव नरूला, मनोज गुप्ता, आकाश अग्रवाल, अक्षित अग्रवाल, अनिरुद्ध बालियान ठेकेदार, विजय बाटा, दीपक मित्तल सर्राफ, राजीव मित्तल सर्राफ, अनुराधा गुप्ता, गुंजन गर्ग, सुनीता ऐरन, सोनिया सिंहल, आयुषी गुप्ता, अनीता राजवंशी,भावना गुप्ता, नेहा गुप्ता, साधना सिंघल, निष्ठा सिंहल, प्रज्ञा गर्ग, अश्वनी सिंघल, अश्वनी शर्मा, सुमित गोयल, परवीन उपाध्याय, संजय प्रॉपर्टी, नवनीत गुप्ता, परवीन तायल, नितिन कपूर, राजेश भाटिया, अंकुर जैन, अमित जैन, विशाल गोयल, आलोक कुमार एडवोकेट, पंकज राजवंशी, सुधीर ऐरन, सुबोध ऐरन, सतीश बालियान सभासद पति, ऋतु त्यागी सभासद, रजत धीमान सभासद, अश्वनी सिंघल, देवेंद्र गर्ग, उमेश चंद राजवंशी, रॉबिन संगल, दर्शन सिंह, सोमपाल सिंह कोरी, अनिल लोहिया, दीपक गोयल पूर्व सभासद, सत्यप्रकाश गोयल, परवीन ऐरन, विनीत धीमान, वैभव त्यागी, शिवा सिंहल, अंकुर जैन, राजेश भाटिया, जयकुमार अरोरा, गौरव सिंघल, सी ए गौरव गर्ग, सी ए राहुल गर्ग, दीपक हलवाई, विशाल गोयल, विशाल जैन,राजीव मित्तल सर्राफ,मयंक बंसल सर्राफ,अनुज मित्तल सर्राफ, कुमारी इशिका, आकाश गुप्ता, वरुण प्रताप राजवंशी, अवनी गुप्ता, इंजीनियर बृजभूषण गुप्ता, इंजीनियर यू सी वर्मा, आलोक वशिष्ठ, कृष्ण अग्रवाल, विकी चावला, संजय वर्मा, तनेजा , ललित सेठी, अभिषेक पुंडीर, आर के गोयल अशोक शर्मा, वैभव मित्तल, सौरभ मित्तल, नैना कुच्छल, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।