इण्डियन पोटाश लि0 की चीनी इकाई रोहाना कलां के परिसर में 54 वाँ राष्ट्रीय संरक्षा दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

मुजफ्फरनगर : मंगलवार को इण्डियन पोटाश लि0 की चीनी इकाई रोहाना कलां के परिसर में 54 वाँ राष्ट्रीय संरक्षा दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के नेतृत्व में आर. के. तिवारी वरिष्ठ प्रबन्धक (मा०संसा०/विधि) ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग करते हुए संरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में मिल में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्यतः विभागाध्यक्ष (गन्ना) अरविन्द कुमार,
विभागाध्यक्ष (अभियंता) रामबीर लल्लर, विभागाध्यक्ष (उत्पादन) पंकज बालियान, तरूण कुमार गौड़,
उप प्रबन्धक(गन्ना) संजीव चौधरी, उप अभि० चिन्तराम गौतम, सहायक प्रबन्धक (विक्रय/स्टोर) पवनेश कुमार शर्मा, लियाकत अली, हरजीत सिंह, कपिल कुमार, कुलवन्त सिंह, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, पंकज शर्मा आदि कर्मचारीगण सम्मिलित रहें।