मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा कारनामा आया सामने
योगी सरकार में पुलिस मंदिरों से भी ले रही है रंगदारी
नाथ संप्रदाय के संतों में पुलिस की कार्यप्रणाली से रोष व्याप्त

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला आया सामने जिसमें पुलिस पर मंदिर के पुजारी से रुपए वसूल ने का मामला सामने आया है आप है कि गांव हरसोली के एक पूर्व प्रधान के कहने पर शिव मंदिर का पुजारी महंत सुखनाथ महाराज थाना प्रभारी शाहपुर से मिले जिसमें आरोप है कि थाना अध्यक्ष शाहपुर ने पुजारी से डेढ़ लाख रुपए की डिमांड कर दी मगर पुलिस के डर के कारण पुजारी ने 31000 रुपए पुलिस को दिए । आप है कि थाना प्रभारी के पास 31000 रुपए पहुंचते ही हरसोली चौकी प्रभारी ने भी चौकी का जीर्णोद्वार करने के नाम पर रूपयो की मांग कर दी पुजारी द्वारा के जद्दोजहद बाद 20 हजार रुपए चौकी प्रभारी पर लेने का आरोप है ।

पुजारी महंत का आरोप है एक सिपाही ने मंदिर के दान के रूपों से एक खरीदने के लिए 25000 अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का आरोप है । शिव मंदिर हरसोली के महंत का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी जब पैसे मांगने मंदिर आते थे तो उसकी सीसीटीवी फुटेज उनके कमरे में थी नगर कुछ दिन पहले पुलिस उनके द्वार निकाल कर ले गई जो आज तक वापस नहीं दी। आरोप है कि मंदिर के दान के रुपयों से एक पुलिस कर्मी रोजाना शराब पीता है और पुजारी के खाते से शराब के पैसे सीधे शराब के ठेके के सेल्समैन के खाते में डलवाए जाते हैं। इस पूरे मामले का जब नाथ संप्रदाय के संतों को चला तो गुस्साये शांत मंदिर में आकर बैठ गए। वही ग्रामीणों ने भी पुलिस के खिलाफ संतों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों तक की गई तो बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की सीओ बुढ़ाना जांच कर रहे हैं। नगर क्षेत्र के ग्रामीण और संतों में पुलिस विभाग की इस करतूत की निंदा की जा रही है। योगी सरकार में थानो और तहसीलो में भ्रष्टाचार की तो खूब शिकायतें हैं। मगर अभी तक पुलिस द्वारा मंदिर से चंदे का धन ऐंठने का पहला मामला सामने आया है। अब देखना होगा कि आला अधिकारी इन पुलिसकर्मियों पर क्या कार्यवाही करते हैं।