भाजपा नेता के साथ दरोगा द्वारा चेकिंग के नाम पर बदतमीजी करने पर संयुक्त हिंदू मोर्चा की बैठक में कड़े शब्दों में की निंदा

भाजपा नेता के साथ दरोगा द्वारा चेकिंग के नाम पर बदतमीजी करने पर संयुक्त हिंदू मोर्चा की बैठक में कड़े शब्दों में की निंदा

 पुलिस को सुधरने की चेतावनी दी है

मुजफ्फरनगर : शुक्रवार को संयुक्त हिंदू मोर्चा के मुख्य प्रतिनिधियों की बैठक पुरानी तहसील मार्केट स्थित संपर्क कार्यालय पर हुई बैठक में संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि नगर कोतवाली के रामलीला टीला चौकी के दरोगा द्वारा वहांन चेकिंग के नाम पर भाजपा नेता के साथ जो बदतमीजी की गई उससे जाहिर होता है पुलिस प्रशासन बेलगाम हो चुका है और वाहन चेकिंग के नाम पर जमकर वसूली और आम नागरिकों से बदतमीजी की जा रही है उन्होंने कहा कि पहले सपा सरकार मै आम आदमी वाहन लेके सुनसान रास्तों पर जाने से बदमाशों की लूटपाट के डर से बचता था आज वही आदमी शहर में आते हुई इसी कारण डरता है कि कही वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस की वसूली का शिकार न हो जाए उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह वाहन चेकिंग के नाम पर नागरिकों से बदतमीजी करने से बाज आ जाए अन्यथा पुलिस अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा इस। अवसर पर मुख्य रूप से शिव सेना प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा पंकज भारद्वाज लोकेश सैनी दिनेश बंसल वागेश अग्रवाल शलभ गुप्ता राजेश कश्यप हरिओम त्यागी मुकेश आर्य संजय गोयल अखिलेश पूरी अमरीश त्यागी हरीश पालीवाल विकास अग्रवाल आशीष शर्मा पुष्पेंद्र सैनी सचिन जोगी आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *