कक्षा 12वीं और 10वीं का शानदार परीक्षा परिणाम माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, मुज़फ्फरनगर

सफलता उन्हीं को मिलती है जो मेहनत की राह नहीं छोड़ते।
माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, मुज़फ्फरनगर के कक्षा 10वी तथा 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सत्र 2024-25 के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे जनपद का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।
कक्षा 12 के विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) वर्गों में तथा कक्षा-10 के विद्यार्थियों ने न केवल शानदार अंक प्राप्त किए, बल्कि अपने अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम का परिचय भी दिया।
कक्षा-10 के गौरव पूर्ण परिणाम:
दक्ष त्यागी- 97.2%
आराध्या सिंह – 96.2%
देवांश बंसल व तेजस्वी सिंघल-95.8%
खुशबू लूथरा- 95.4%
श्रेया गर्ग-95.2%
कक्षा 12 के गौरवपूर्ण परिणाम:
युवराज डोगरा,
लव कालरा एवं भव्य गुप्ता – 95.4%
अधिराज डोगरा एवं पंखुड़ी गोयल – 91.4%
प्रगति चौधरी – 90.8%

विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को इस अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रगति करते रहने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार इस गौरवपूर्ण क्षण पर सभी को धन्यवाद देता है और भविष्य में भी श्रेष्ठता की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प दोहराता है।