भाजपा नेता राजू अहलावत की अधिकारियों को चेतावनी… हमें हाईवे पर बैठने को मजबूर ना करें अधिकारी

भाजपा नेता राजू अहलावत की अधिकारियों को चेतावनी… हमें हाईवे पर बैठने को मजबूर ना करें अधिकारी

 

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर में स्थित सरशादी डिस्टलरी एंड केमिकल वर्क्स के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तनख्वाह का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सरशादी लाल डिस्टलरी एंड केमिकल वर्क्स के द्वारा सालों से कर्मचारियों पर कार्य कराया जा रहा है मगर उन्हें तनख्वाह नहीं दी जा रही है। तनख्वाह सहित अन्य भत्तों को लेकर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों के बीच लंबे समय से तलवार खिंची चली आ रही है इससे पहले भी कई बार बड़े धरने प्रदर्शन और भूख हड़ताल तक हो चुकी है बताया जा रहा है कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि वह जनवरी 2025 में पिछला सभी बकाया भुगतान कर्मचारियों का कर दिया जाएगा मगर जनवरी के बाद मई का महीना चल रहा है। मगर कर्मचारियो का भुगतान कंपनी के द्वारा अभी तक नहीं किया गया है शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने आप पर जिला अधिकारी प्रशासन के कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को उनका भुगतान करने की मांग की है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू अहलावत ने कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि इन गरीब कर्मचारियों का भुगतान नहीं कराया जाता तो उन्हें हाईवे पर बैठना पड़ेगा उन्होंने अधिकारियों को साफ-साफ चेतावनी दी की उनके पास केवल एक मात्र रास्ता यही बचा है कि वह इन कर्मचारियों के साथ हाईवे को जाम कर धरने पर बैठे लेकिन वह भाजपा के पदाधिकारी होने के नाते मर्यादाओं में बंधे हुए हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी उन्हें हाईवे पर बैठने को मजबूर ना करें। भाजपा नेता राजू अहलावत ने आरोप लगाया कि अधिकारी और कंपनी के कर्मचारी अधिकारी सब मिले हुए हैं उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के बच्चों की फीस तक स्कूल में नहीं जा पा रही कई बेटियों की शादी के दौरान उनके पिता को हार्ट अटैक आया क्योंकि उनके पास पैसा नहीं है और बारात उनके घर के सामने हैं। इस दौरान मौके पर सहायक श्रम आयुक्त भी मौजूद रहे जिसमें सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि कंपनी का अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था मगर कंपनी के मालिकों की ओर से कर्मचारियों का भुगतान न किए जाने के कारण आज फिर उक्त कर्मचारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कार्यालय पर पहुंचे हैं

इस दौरान अपर जिला अधिकारी प्रशासन संजय कुमार ने कहा कि जल्द ही इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *