माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, मुज़फ्फरनगर में “Physics” विषय पर क्षमता वर्धन कार्यक्रम का सफल आयोजन

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, मुज़फ्फरनगर में “Physics” विषय पर क्षमता वर्धन कार्यक्रम का सफल आयोजन

मुज़फ्फरनगर : दिनांक 22 व 23 अप्रैल 2025 को माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुज़फ्फरनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तत्वावधान में “Physics” विषय पर दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम (Capacity Building Programme) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद एवं आसपास के कुल 29 स्कूलों के शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में डॉ. आदर्श त्यागी एवं  हर्ष वर्धन ने Resource Person के रूप में सहभागिता करते हुए भौतिकी विषय को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के नवीनतम तरीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स व रणनीतियाँ साझा कीं।

विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया और मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को शिक्षकों के सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षिक दक्षता को उन्नत करना तथा कक्षा शिक्षण में नवीनतम तकनीकों का समावेश सुनिश्चित करना था। प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *