कावड़ियों की सेवा में एक ऐसा कंप्लीट कांवड़ सेवा शिविर जहां सभी सुविधा

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले सभी शिव भक्त भोलो के लिए वैसे तो अनेक समाजसेवी व सामाजिक संगठन कावड़ियों की सेवा में लगे रहते हैं और दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से लेकर तमाम कावड़ मार्ग पर कावड़ सेवा शिविर भी देखने को मिलते हैं मगर जनपद मुजफ्फरनगर में थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कावड़ नहर पटरी मार्ग पर गांव सठेड़ी के निकट बजाज शुगर मिल भैंसाना बुढ़ाना के कर्मचारी और अधिकारियों के द्वारा लगाए जाने वाला कावड़ सेवा सिविल अपने आप में कंप्लीट कावड़ सेवा सिविल है जिसमें हरिद्वार से मुरादनगर दिल्ली सहित आगे की ओर जाने वाले तमाम कांवरिया पहुंचते हैं तो उन्हें शिविर में बिल्कुल साफ सुथरे माहौल में आराम करने नाश्ते से लेकर खाने तक और शौचालय से लेकर नहाने तक सभी सुविधाएं हैं इसके साथ ही शिविर में 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो शिविर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे एक कैमरा शिविर की रसोई में लगाया गया है जहां पर गुणवत्ता की निगरानी रखी जाती है इसके अलावा अग्निशमन यंत्र मौजूद है कांवड़ियों को गर्मी ना लगे इसके लिए के लिए कूलर और पंखे भी शिविर में मौजूद है । कावड़ सेवा शिविर में एक डॉक्टर 24 घंटे के लिए जो किसी भी परिस्थिति में कड़िया को प्राथमिक उपचार दे सके वह भी मौजूद है। इसके अलावा इस शिविर में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं। जिसमें दर्जनों मोबाइल एक साथ चार्जिंग होते हैं जिसके लिए ज्यादातर कावड़िया परेशान रहते हैं क्योंकि चार्जिंग पॉइंट बहुत ही काम स्थान पर कांवड़ियों को मिलते हैं। यह कावड़ सेवा शिविर पिछले 15 सालों से लगातार प्रतिवर्ष लगाया जाता है।