चौधरी चरण सिंह कांवड़ नहर पटरी मार्ग IPL शुगर तितावी सहित अन्य कई चीनी मिलों द्वारा कांवड़ियों के लिए लगाएं कांवड़ सेवा शिविर का उप गन्ना आयुक्त ने किया शुभारंभ

कांवड़ सहायता शिविर लगाना सराहनीय कार्य : ओ.पी. सिंह
मुजफ्फरनगर: जिले में कई चीनी मिलों द्वारा संचालित कांवड़ यात्रा सहायता शिविरों का शुभारंभ करते हुए उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर मण्डल ओ.पी. सिंह ने कहा कि कांवड़ शिविर लगाकर कावड़ लाने वाले कावड़ियो की सेवा भावना से सहायता करना चीनी मिलों का सराहनीय कार्य है।
उन्होंने गंग नहर के किनारे चीनी मिल रोहाना तथा चीनी मिल तितावी द्वारा लगाए गए शिविर का शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर संजय सिसोदिया तथा सम्बंधित चीनी मिलों के अधिकारियों के साथ किया। इस अवसर पर उप गन्ना आयुक्त ने कांवड़ शिविरों में की गई व्यवस्था भी देखी वहीं चीनी मिलों के अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि उनके चीनी मिल हर वर्ष यह शिविर लगाते हैं।
उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद की चीनी मिलों द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी यह शिविर लगाए गए है जिसमें आईपीएल तितावी शुगर कंपलेक्स तिवावी के यूनिट हेड कुलदीप सिंह व विभागाध्यक्ष गन्ना करमवीर सिंह द्वारा लगाकर यहां चली आ रही इस अच्छी परंपरा को आगे बढ़ाया है जो की बहुत ही सराहनीय कार्य है। यह मानव सेवा भावना के
उद्देश्य से किया जाने वाला बहुत ही नेक कार्य है। इसके पश्चात उप गन्ना आयुक्त ने जिला गन्ना अधिकारी ओर अन्य विभागीय तथा चीनी मिलों के अधिकारियों से जनपद में आगामी 20 जुलाई से 30 अगस्त तक चलने वाले गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम के बारे में की गई तैयारियों की जानकारी ली ओर निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्य प्रारम्भ हो जाना चाहिए और सभी अधिकारी निरंतर निरीक्षण करते हुए किसानो के बीच पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानो को कोई कठिनाई ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।
ओर कहा कि सभी किसान इस अवसर का लाभ उठाएं और अपना गन्ना रकबा तथा उसके आधार पर बनने वाली पर्चियों को देख कर सन्तुष्ट हों ले ओर निर्धारित 63 कॉलम के प्रारूप पर ही इसे प्रदर्शित किया जाए। इस अवसर पर विभागीय तथा चीनी मिलों के अन्य अधिकारी तथा फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।