सचिन गौरव की 12वीं बरसी पर दी गई श्रद्धांजलि

सचिन गौरव की 12वीं बरसी पर दी गई श्रद्धांजलि

बहन की इज्जत की खातिर जान गंवाने वाले ममेरी फुफेरे भाइयों सचिन गौरव की मौत के बाद मुजफ्फरनगर में 2013 में हुआ था सांप्रदायिक दंगा

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में 27 अगस्त 2013 को युवती से छेड़छाड़ के आरोपी शाहनवाज की पिटाई कर भाग रहे गांव मलिकपुरा निवासी फुफेरे व ममेरे भाई सचिन और गौरव की गांव कवाल में ईंट व पत्थरों से पीट पीट कर निर्माण तरीके से हत्या कर दी गई थी जिसमें दोनों युवकों के द्वारा पीटे गए शाहनवाज की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इसके बाद तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा हिंदू समुदाय को प्रताड़ित करने के चलते और बहन बेटियों की छेड़छाड़ के विरोध में पंचायत का दौर शुरू हुआ जिसमें 31 अगस्त व उसके बाद 7 सितंबर को नगला मन्दौड़ में हुई पंचायत के बाद पंचायत से वापस लौट रहे लोगों पर समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा पथराव फायरिंग किए जाने के विरोध में मुजफ्फरनगर शाहिद अन्य जनपदों में सांप्रदायिक दंगा फैल गया था जिसमें मुजफ्फरनगर जनपद में लगभग 60 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में लगभग 50000 से भी ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा था इसके बाद तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार पर वर्ग विशेष के लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगा था और 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में देश में मोदी की सरकार और फिर 2017 में हुए उत्तर प्रदेश के चुनाव में योगी की सरकार बन गई थी।
2013 से लेकर लगातार प्रतिवर्ष थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में दोनों भाइयों सचिन में गौरव की पुण्यतिथि 28 अगस्त को मनाई जाती है जिसमें क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक लोग हिस्सा लेते हैं इस बार भी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के अलावा पूर्व विधायक उमेश मलिक और मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष जिला पंचायत डॉक्टर वीरपाल निर्वाल पूर्व विधायक विक्रम सैनी सैकड़ो लोग मलिकपुर पहुंचे जहां उन्होंने सचिन और गौरव की पुण्यतिथि पर हवन में आहुति थी और उनके चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित करते हैं उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान क्षेत्र के लोगों के द्वारा दोनों मृतक भाइयों सचिन में गौरव की याद में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए योजना बनाई जिसमें मृतक गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने ढाई बीघा जमीन समाज के लोगों को इसलिए दी की गौरव और सचिन के लिए स्मारक बनाया जा सके जिसमें दोनों भाइयों की प्रतिमा लगे और प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर हवन पूजन और श्रद्धांजलि सभा की जा सके
इस दौरान मृतक गौरव के पिता का दर्द छलका उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए। गौरव के पिता रविंद्र इस समय भाजपा से पूरी तरह से नाराज दिखाई दे रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा लोगों के उत्पीड़न का मामला भी उठाया गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा भाजपा सरकार में निर्दोष लोगों को उठाकर एनकाउंटर में गोली मारकर घायल किया जा रहा है जिसमें नेताओं का भी दर्द छलका क्योंकि कोई भी अधिकारी किसी भी नेता की सुनने को तैयार नहीं है आप है कि पुलिस अधिकारी जहां से चाहते हैं वहीं से किसी भी निर्दोष व्यक्ति को उठाकर उसके पैर में गोली मारकर उसे फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *