मुज़फ्फरनगर कैमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का हुआ विस्तार, प्रमुख दवा व्यापारी नेताओं ने सुभाष चौहान में जताई आस्था

मुज़फ्फरनगर कैमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का हुआ विस्तार, प्रमुख दवा व्यापारी नेताओं ने सुभाष चौहान में जताई आस्था

दवा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त, गलत काम करने वाले भी अपनी कार्यशैली में कर ले सुधार – सुभाष चौहान

मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयो की एक मीटिंग का आयोजन रुड़की रोड स्थित ऑर्किड पार्टी हॉल रेस्टोरेंट में किया गया लाल।
संगठन के अध्यक्ष सुभाष चौहान के कुशल नेतृत्व में आस्था जताते हुए इस आवश्यक मीटिंग में मुजफ्फरनगर जिले के कुछ प्रमुख दवा व्यापारी नेताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की ।  इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारीयों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख दवा व्यापारियों का माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया ।
संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख दवा व्यापारि नेताओं में पुष्पेंद्र मलिक, संजीव वर्मा, संजीव गुप्ता, विजेंद्र सिंह राणा, संदीप कुमार आदि दवा व्यापारी शामिल रहे ।
इस अवसर पर सुभाष चौहान ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी प्रमुख दवा व्यापारियों का धन्यवाद दिया एवं आश्वासन दिया की मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन किसी भी दवा व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने देगी वह अपने व्यापारी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है ।
साथ ही इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में निन्यानवे प्रतिशत दवा व्यापारी बिल्कुल सही काम करता है, शासन के अनुरूप काम करता है । मात्र एक प्रतिशत व्यापारी ही ऐसा है जो गलत मार्ग पर चलकर जल्दी पैसा कमाने के लालच में व्यापार कर रहा है ।  इसी एक प्रतिशत व्यापारी की वजह से पूरा दवा बाजार बदनाम हो रहा है ।  उन्होंने ऐसे व्यापारियों के लिए कहा कि उन सबको सुधार जाना चाहिए , गलत मार्ग को छोड़ देना चाहिए । साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे गलत काम करने वाले व्यापारियों का संगठन बिल्कुल भी साथ नहीं देगा, शासन के अनुरूप काम करने वाले व्यापारियों का ही साथ दिया जाएगा

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने आगरा एवं लखनऊ में लगभग साठ करोड़ की पकड़ी गई नकली दवाइयां पर भी गहन चिंता व्यक्त की ।  जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही कहा है कि वह अपनी देखरेख में एक अलग से टीम इस गलत कार्य प्रणाली पर जांच करने के लिए गठित करेंगे एवं दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही करेंगे । उन्होंने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया ।
इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन प्रमोद मित्तल एवं सतपाल मलिक ने सभी दवा व्यापारियों से आग्रह किया कि वह दवाइयां कंप्लीट बिल के माध्यम से ही परचेज करें एवं उनका भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से करें जिससे कि नकली दवाइयो से बचा जा सके । उन्होंने कहा कि संपूर्ण जिला परिषद बाजार के व्यापारियों के द्वारा बहुत अधिक संख्या में जीएसटी सरकार को दिया जा रहा है जिसकी स्वयं जीएसटी के अधिकारी प्रशंसा कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ मात्र एक प्रतिशत गलत काम करने वाले व्यापारियों की वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है जो कि गलत है हमें ऐसे दबा व्यापारियों का बहिष्कार करना चाहिए ।
इस अवसर पर संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले जिले के प्रमुख दवा व्यापारी नेता पुष्पेंद्र मलिक ने कहा कि मैं मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के लिए तन मन धन से हमेशा उपलब्ध रहूंगा, साथ ही उन्होंने कहा की सुभाष चौहान मेरे छोटे भाई की तरह हैं मैं कंधे से कंधा मिलाकर हर समय उनके साथ दवा व्यापारियों के हितों में कार्य करूंगा ।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक आर के गुप्ता ने सभी सदस्यता ग्रहण करने वाले दवा व्यापारियों का स्वागत किया ।
आज की आवश्यक मीटिंग में दिव्य प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, मनोज़ गर्ग, सुबोध जैन, पंकज तनेजा, सचिन त्यागी, नरेंद्र सैनी, हरीश गुप्ता, सुजीत शर्मा, अरुण प्रताप सिंह, मुकेश शर्मा, संदीप चौहान, अतिशय जैन, सुधीर यादव आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *