कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय अधिवेशन का समापन
अगले 3 वर्षो के लिए नई कार्यकारिणी का गठन
मुजफ्फरनगर से अशोक कुमार शर्मा संरक्षक व यशवीर सिंह सहायक महामंत्री चुने गये

मुजफ्फरनगर: जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों के सबसे बडे संगठन कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कल समाप्त हो गया। अधिवेशन के संयोजक श्री यशवीर सिंह ने बताया कि 4 राज्यो वरिष्ठ पदाधिकारियो तथा उत्तर प्रदेश 30 जिला सहकारी बैंको के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।

दो दिनो तक सहकारी बैकों तथा उनम कार्यरत कर्मचारियों से जुडे विभिन्न मुद्दो पर गहन मंथन किया गया। कल दूसरे दिन डेलीगेट सेशन रखा गया जिसमे अलग अलग जिलो के प्रतिनिधियों ने खुलकर अपने विचार रखे। सहकारी बैंको मे रिक्त पदो पर भर्ती, जिला स्तरीय बैंको का मर्जर, तथा सभी बैंको मे समान वेतनमान व रिटायरमेन्ट पर पेन्शन की सुविधा की मांग प्रमुखता से उठाई गई। अधिवेशन मे महत्वपूर्ण वैश्विक एवं राष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक परिदृश्य, बैंकिंग उधोग की समस्याओ तथा सहकारिता और सहकारी बैकिंग गतिविधियों मे महसूस की जा रही उथल पुथल पर गम्भीर चर्चा की गई। प्रदेश के जिला सहकारी बैंको के कामकाज मे पनप रहे विभागीय हस्तक्षेप, भ्रष्टाचार तथा भाई भतीजावाद की राजनीति पर चिन्ता व्यक्त की गई।

वक्ताओ ने भारत सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुचाने के लिए 44 वर्तमान अधिनियमो को 4 नई श्रम संहिताओ मे बदलने के निर्णय का गलत बताया। दो दिन की चर्चा के बाद जिला सहकारी बैंको मे मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए नई भर्ती करने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, अस्थायी कर्मचारियो को स्थायी करने, प्रदेश के जिला सहकारी बैंका के कर्मचारियों का समान वेतनमान, वर्ष 2012 मे 2017 के बीच भर्ती कर्मचारियो के सेवा लाभ को बहाल करने, वर्ग-1 के कर्मचारियो के समयमान वेतनमान की बहाली करने, सहकारी समिति अधिनियम 1965 व नियमावली 1968, उ0प्र0 सहकारी कर्मचारी सेवा नियमावली 1975 तथा अन्य सहकारी पुराने अव्यवहारिक हो चुक कानूनो का समाप्त कर नये कानून बनाने, एक जिला सहकारी बैंक से दूसरे जिला सहकारी बैंक मे कर्मचारियों के आमेलन, कर्मचारियो की प्रोविडेन्ट फण्ड की धनराशि म्च्थ्व् कार्यालय को भेजने तथा कर्मचिरयो को अनुग्रह पेन्शन दिये जाने के सम्बन्ध मे प्रस्ताव पारित किये गये। 
अधिवेशन के दूसरे दिन के अन्तिम सत्र मे प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी मे विभिन्न जिलो के प्रतिनिधियो को स्थान दिया गया जिसमे मुजफ्फरनगर से अशोक कुमार शर्मा को संरक्षक, फतेहपुर के बिजेन्द्र स्वरूप सिंह, अध्यक्ष, सीतापुर के ए.एन.सिंह महामंत्री, मेरठ के महिपाल शर्मा मुरादाबाद के अजयपाल यादव तथा बिजनौर के सतेन्द्र शर्मा को उपमंत्री, तथा मुजफ्फनगर से यशवीर सिंह को संयुक्त महामंत्री चुना गया। कार्यकारिणी के अन्य पदो पर केन्द्रीय कार्यालय द्वारा नाम प्रस्तावित किये गये जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। गठित कार्यकारिणी अगले 3 वर्षो के लिए चुनी गई।
मुजफ्फरनगर युनिट द्वारा अधिवेशन मे पधारे डेलीगेटस के रहने व खाने की व्यवस्था की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। अधिवेशन के सफल आयोजन मे युनिट अध्यक्ष योगेश कुमार, के साथ हिमांशु तोमर, संदीप श्रीवास्तव, शिवकुमार, राजीव तोमार, विकास आर्य, चुन्नीलाल, अनित सैनी, लालती कुशवाहा, सरोज बाना, संतोष कुमार पाण्डे, कपिल कुमार, बाबू सिंह, बदन सिंह, सलेख चन्द, ब्रिज मोहन, सुरजीत वर्मा, विनोद कुमार, नौबहार सिंह, का विशेष योगदान रहा।