समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि
सांसद हरेंद्र मलिक ने बसपा सुप्रीमो पर आरोप लगाया कि भाजपा ने अखिलेश यादव से डरकर बहन जी को आगे किया है
मुजफ्फरनगर सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने कहा कि धरतीपुत्र आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर हम सब लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि यह सही है कि इतना बड़ा संघर्ष उन्होंने जीवन में किया और हमेशा पिछड़ों की गरीबों की अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ी हिंदुस्तान की राजनीति में उनका अपना स्थान है उसे भूलाया नहीं जा सकता जिस दिन उनका शरीर पूरा हुआ दिवंगत हुए उसे दिन हिंदुस्तान का कोई दल ऐसा नहीं था जिसका कोई दिग्गज नेता वहां न गया हो और लाखों लोग उनकी अंतिम यात्रा में थे वह बहुत बड़े नेता थे उनके पद चोन पर चलकर 2027 में सरकार बनाएंगे आदरणीय अखिलेश जी को चीफ मिनिस्टर बनाएंगे
काशीराम के परिनिवांण दिवस के मौके पर बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती के द्वारा समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने और योगी सरकार की तारीफ करने के सवाल पर मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि उनकी मजबूरी है उन्होंने कहा कि आदरणीय बहन जी आखिर अंडरग्राउंड क्यों हुई वह बड़ी नेता है परंतु उनकी कुछ मजबूरियां हैं मगर जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ करारा प्रहार करता है उसका नाम अखिलेश यादव है और करार पर हर करने वाले को रोकने के लिए उन्होंने बहन जी को आगे किया है क्योंकि सूबे का दलित समाजवादी पार्टी की तरफ देख रहा है । और आदरणीय अखिलेश यादव की ओर देख रहा है इसलिए भारतीय जनता पार्टी भयभीत है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वह आचार्य जो हमारे साथ कांग्रेस में रहा है मेरे पास उनकी भी एक वीडियो है जब वह हमारे साथ कांग्रेस में थे मैं भी कांग्रेस में था तो इतनी गाली भाजपा को वह देते थे उन्होंने कहा कि वह वीडियो मैं आपको भेज दूंगा उनके कुछ अंश इस पर चला देना ताकि सब देख ले कौन कब क्या कह दे इसका तो भगवान मालिक है आचार्य है हम सम्मान करते हैं इस देश में साधु का संत का फकीर का सभी सम्मान करते हैं तो हम भी करते हैं परंतु उन्होंने जो कहा वह सत्य से परे कहा और अपने आंखों के द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट को बोला है उन्होंने अखिलेश यादव की वजह से भाजपा की नींद हराम है समाजवादी पार्टी से ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी को टारगेट तो सभी करेंगे पहले प्रमोद कृष्ण जी ने किया फिर बहन जी ने किया और आप फिर किसी और से कराएंगे पर हमारे नेता इससे विचलित नहीं होंगे।
अखिलेश यादव और राहुल गांधी इस देश में नेपाल जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं कि सवाल पर
सांसद हरेंद्र मलिक बोले कि वह भूल गए नेपाल बहुत छोटा देश है जब तक नेपाल की विदेश नीति ठीक रही तो जब तक नेपाल स्थिर रहा