संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का जनपद मुजफ्फरनगर में आगाज

संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का जनपद मुजफ्फरनगर में आगाज

मुजफ्फरनगर :  दिनांक 27 नवंबर 2025 को भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के निर्देशन माननीय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद कन्या इंटर कॉलेज जट मुझेडा मैं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती रीना पवार द्वारा सर्वप्रथम रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विकास पवार ने बाल विवाह के प्रति विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया एवं कहा इस कुप्रथा को हमारा समाज पूर्व से भी समाप्त करने की वर्षो से कोशिश की राजा राममोहन राय स्वामी विवेकानंद अन्य समाज सुधार को ने भी जागरूकता अभियान चलाकर बाल विवाह में कमियां लाई जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र के प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बालिकाओं को बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से जागरूक किया और कहा कि समाज में कहीं भी किसी बालिका या बालक का बाल विवाह होता है तो उसकी सूचना भारत सरकार द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाल विवाह नुक्कड़ नाटक एवं बहुत से कार्यक्रम जागरूकता हेतु किए गए जिसमें उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया एवं संस्था द्वारा प्रतिभाग करने वाली समस्त बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सविता द्वारा एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र द्वारा आये हुए अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक  प्रेमपाल  द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए सस्था से आग्रह किया कार्यक्रम का सफल संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मालिक ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रोबेशन विभाग से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *