उपज के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष बने प्रवेश मलिक, पत्रकार साथियो ने फूल मालाएं डालकर किया भव्य स्वागत

उपज के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष बने प्रवेश मलिक, पत्रकार साथियो ने फूल मालाएं डालकर किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश एसोशिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की बैठक चरण सिंह मार्किट में आहूत की गई। बैठक में मौजूद संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ड़ॉ. फल कुमार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह व महामंत्री आनंद कर्ण से विचार विमर्श के बाद वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक को जिला अध्यक्ष की कमान सौपी,घोषणा के बाद बैठक में मौजूद पत्रकार साथियों ने प्रवेश मलिक का हार्दिक अभिनंदन करते हुए गले में फूल मालाएं डालकर अपनी शुभकामनाएं दी। प्रवेश मलिक द्वारा बैठक में मौजूद सभी पत्रकार साथियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष ड़ॉ. फल कुमार पँवार द्वारा उन्हें सौपी गई है वह उसे पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के पत्रकारों को संगठन में ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास करेंगे वही पत्रकार साथियों का किसी तरह से भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट होकर मजबूती से संगठन के साथ रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर अंकित मित्तल, संदीप रंजन, पंकज बालियान, अरविंद जोहल, धर्मेंद्र कुमार (बिल्लू) गोपी सैनी, वासु प्रजापति, अर्जुन पवार, कुलदीप वर्मा, सलीम सलमानी, हरीश कोठियां, योगेश ठाकुर, यश चौधरी, आशीष शर्मा, तबरेज खान, योगेश त्यागी, विनोद वत्स, विराट मलिक, शिवम जांगिड़, प्रताप सिंह, अमरीश बलियान आदि पत्रकार मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *