मुजफ्फरनगर को एक अलग और विशिष्ट पहचान दिलाती न्यूमैक्स सिटी
न्यूमैक्स टाउनशिप को लेकर सोशल मीडिया एवं अन्य संसाधनों के जरिए भ्रामक बातें फैलाने पर न्यूमैक्स के लीगल हेड चिराग मित्तल एवं डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने गुरुवार को मीडिया के समक्ष अपनी बातें रखी। कंपनी के दोनों अधिकारियों ने दावा किया गया कि न्यूमैक्स टाउनशिप परियोजना सौ फीसदी कानूनी दायरे, रेरा के नियमों का पालन करते हुए एमडीए से स्वीकृत है।
लीगल हेड चिराग मित्तल व डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताय कि मुजफ्फरनगर में विकसित की जा रही 100 एकड़ की न्यूमैक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।
अखबारों व् सोशल मीडिया में नुमेक्स सिटी मुज़फ्फरनगर के बारे द्वारा जो नेगेटिव प्रचार किया जा रहा है वह एक ब्लैकमेलिंग की एक प्रकिरिया यह ब्रहमक व् निराधार है ।
नुमेक्स सिटी प्रोजेक्ट मुज़फ्फरनगर अथॉरिटी द्वारा एप्रूव्ड है (file no : MZDA/LD/24-25/0541-SANCTIONED ON 21/06/2025)
RERA REGISTERATION NO : UPRERAPRJ619809/08/2025 & UPRERAPRJ937192/09/2025
परियोजना 100 एकड़ में है और इसे चरणबद्ध रूप से विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में 76.95 एकड़ का नक्शा एमडीए द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है और शेष भूमि अगले चरण में स्वीकृत होगी। यह परियोजना पूरी तरह विवाद-मुक्त है। किसी भी
मुकदमे या सेबी-सहारा केस से इसका कोई संबंध नहीं है।
न्यूमैक्स ग्रुप स्पष्ट करता है कि परियोजना पूरी तरह कानूनी, सरकारी स्वीकृत और सभी नियमों के अनुसार विकसित की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भूमि खरीद, नक्शा स्वीकृति और रेरा पंजीकरण तक की पूरी प्रक्रिया कानून के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। इस विश्वस्तरीय टाउनशिप में प्लॉट, पार्क, स्कूल, अस्पताल, बाजार, क्लब हाउस, सुरक्षा और मनोरंजन की सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, ताकि लोगों को घर, सुविधा और सुकून एक ही स्थान पर मिल सके। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर में यह एक अनूठा योजना है,अब से पहले बड़े शहरों में ही ऐसी योजनाएं परवान चढ़ती रही है लेकिन मुजफ्फरनगर में यह एक सराहनीय पहल कही जा सकती है। लोगों में इसको लेकर उत्सुकता है और प्रभावित होकर लोग इस कंपनी की तरह आकर्षित हो रहे हैं।शहर के सभ्य सम्मानित और गणमान्य लोग यहां आकर इसकी तारीफ भी कर चुके हैं। अलग अलग इवेंट यहां पर आयोजित हो चुके हैं। इनमें बड़ी जनसहभागिता रही है। सामाजिक संगठन भी यहां आकर न्यूमैक्स की तारीफ करके गये। कुल मिलाकर न्यूमैक्स ने बड़ी तेजी के साथ अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है। धीरे धीरे निर्माण कार्य प्रगति पर है समयानुसार सब कुछ तैयार हो जाएगा।