द एस डी पब्लिक व एम जी पब्लिक में स्पिक मैके उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग व भातख़ंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ के सहयोग कार्यक्रम किए गए आयोजित 

द एस डी पब्लिक व एम जी पब्लिक में स्पिक मैके उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग व भातख़ंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ के सहयोग कार्यक्रम किए गए आयोजित

मुजफ्फरनगर । नवम्बर 28 । देशव्यापी सांस्कृतिक आंदोलन में संलग्न संस्था स्पिक मैके उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग व भातख़ंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ के सहयोग से आज द एस डी पब्लिक व एम जी पब्लिक में कार्यक्रम आयोजित किए गए । दोनों कार्यक्रमों में बनारस घराने की ग्यारहवीं पीढ़ी के विख्यात कथक कलाकार विशाल कृष्णा ने सब दर्शकों का मन मोह लिया ।

देशव्यापी सांस्कृतिक आंदोलन में संलग्न संस्था स्पिक मैके द्वारा आज द एस. डी. पब्लिक स्कूल में कथक नृत्य का भव्य और शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बनारस घराने से पधारे विश्वविख्यात कथक नृत्य के ग्यारहवीं पीढ़ी के कलाकार श्री विशाल कृष्णा जी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरुआत की। तत्पश्चात उन्होंने तीन ताल से प्रारम्भ करके जिसके अंतर्गत उठान, आमद ओर परण की प्रस्तुति की, साथ ही सम और विषम संख्याओं को तबले के साथ लयबद्ध किया। प्रसिद्ध कथक गुरु स्व. सितारा देवी जी के पौत्र विशाल कृष्णा ने अपने नृत्य में घोड़े की चाल को तबले के साथ प्रदर्शित किया व दोस्तों के साथ गेंद खेलने का बड़ा ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। विशाल कृष्णा ने अपने नृत्य से माखनचोरी की कृष्णलीला में पद मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। और अंत में साथ ही तबले और घुंघरू की प्रश्नोत्तरी की जुगनबंदी की और कार्यक्रम के उपरांत प्रधानाचार्या नीलम माहना ने कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापन किया और उनके साथ विद्यालय की संरक्षिका सपना कुमार और युवा संरक्षिका आकांक्षा कुमार व डायरेक्टर चंचल सक्सेना की उपस्थित में कलाकारों को उपहार प्रदान किए।
मंच का संचालन सुरुचि और उनके दो विद्यार्थी मनस्वी और फ़सीहा ने किया।
कार्यक्रम में इंचार्ज मैडम शिवानी गुप्ता ,कोर्डिनेटर मैडम ज्योति वर्मा, राहुल सेन, मृदुला मित्तल, नीति मित्तल और भावना सिंघल, शुभम, विशु आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *