न्यू होराइजन स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त संदेश, डिवाइन हॉस्पिटल का हेल्थ टॉक व निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप संपन्न
नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान ने फीता काटकर की उद्घाटन
मुज़फ्फरनगर : डिवाइन हॉस्पिटल द्वारा न्यू होराइजन स्कूल, परिक्रमा मार्ग, जानसठ रोड पर हेल्थ टॉक एवं निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है, ऐसे कैंप समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। डिवाइन हॉस्पिटल के एम.डी. डॉ. नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि “बच्चों में दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भविष्य को स्वस्थ बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।” वरिष्ठ दंत रोग एवं सौंदर्य विशेषज्ञ डॉ. जोया राणा ने दांतों की नियमित जांच, सही ब्रशिंग तकनीक और खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई, वहीं डेंटिस्ट डॉ. वर्षा झा ने बच्चों को दांतों की देखभाल के आसान उपाय समझाए। न्यू होराइजन स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने डिवाइन हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस मौके पर डिवाइन हॉस्पिटल से अमजद सैफी, हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ, स्कूल मैनेजमेंट एवं स्टूडेंट्स मौजूद रहे