थाना कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ गोली लगने से एक बदमाश घायल कांबिंग के दौरान दूसरा भी गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे एवं निशादेही से चोरी की गयी 2 मोटरसाइकिलें तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शुक्रवार की देर शाम चेकिंग कर रही थाना नगर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास कर रहा था मगर पुलिस ने कांबिंग के दौरान उसे भी गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने इस मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर में हुई 3 बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा भी किया है वहीं पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचे वह कारतूस बरामद किए हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी व सीओ सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि अस्पताल चौकी पर भारी व थाना नगर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ शहाबुद्दीनपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे तभी सामने से दो बाईकों पर सवार होकर आ रहे लोगों को पुलिस ने रोकना चाहा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे तभी पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से वहीं गिर गया जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया इस दौरान पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा अवैध कारतूस भी बरामद किया है इसके साथ ही पुलिस ने मुजफ्फरनगर में इन आरोपियों के द्वारा की गई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा भी किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित धीमान पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बन्दर जोड्डा थाना देबवन्द, सहारनपुर (घायल) व सोनू पुत्र राजेन्द्र सैनी निवासी गावं ढसका थाना मंगलौर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए अपराधियों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है