थाना ए0एच0टी0 (एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) मुजफ्फरनगर द्वारा असम से अपर्हत किशोरी को किया सकुशल बरामद
मुजफ्फरनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ तथा थाना प्रभारी ए.एच.टी. जय सिंह भाटी के नेतृत्व में थाना एएचटी द्वारा कार्यवाही करते हुए असम से अपहरण कर लाई गई किशोरी को सकुशल किया बरामद
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना एएचटी मुजफ्फरनगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि असम से अपर्हत एक किशोरी जनपद मुजफ्फरनगर के बेराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयसिंह भाटी थाना ए.एच.टी, मुजफ्फरनगर, वीरेन्द्र कुमार निदेशक मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली, श्रीमती नीना त्यागी जिला प्रोबेशन कार्यालय, श्रीमती राखी काउन्सलर, चाइल्ड हैल्प लाईन की एक संयुक्त टीम बनाई गयी। टीम द्वारा अपर्हता की सकुशल बरामदगी हेतु स्थानीय पुलिस के साथ अभियान चलाया गया तथा बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र से अपर्हता को सकुशल बरामद किया गया। किशोरी के अपहरण के संबंध में थाना तमुलपुर, असम पर मुकदमाअपराध संख्या – 240/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत है। थाना ए.एच.टी. द्वारा असम पुलिस को किशोरी की सकुशल बरामदगी के संबंध में सूचित किया गया है व किशोरी को सकुशल व सुरक्षित वन स्टाप सेन्टर को सुपुर्द किया गया है तथा इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई
अपर्हता को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री जय सिंह भाटी थाना एएचटी, मुजफ्फरनगर।
2. उप निरीक्षक जगत सिंह थाना थाना एएचटी, मुजफ्फरनगर।
3. मुख्य आरक्षी 468 अमरजीत सिंह थाना एएचटी, मुजफ्फरनगर।
4. महिला आरक्षी 1475 कविता थाना एएचटी, मुजफ्फरनगर। शामिल है