इण्डियन पोटाश लिमिटेड, डिस्टलरी यूनिट, रोहाना मिल में आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल रिहर्सल
मुजफ्फरनगर : शनिवार दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जनपद मुज़फ्फरनगर के रोहाना स्थित इण्डियन पोटाश लिमिटेड, डिस्टलरी यूनिट में एथनोल से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं के नियन्त्रण की प्रक्रिया के सन्दर्भ में ऑन साइट इमरजेन्सी प्लान की रिहर्सल (मॉक ड्रील) का आयोजन किया गया। ऐसी स्थिति में प्लांट के कर्मचारियों को सम्भावित जान-माल की हानि रोकने के लिए प्रशासन से तुरन्त सहायता उपलब्ध कराने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कारखाने के अधिकारी एवं श्रमिक एथनोल से होने वाली अग्निकाण्ड के नियन्त्रण करने की व्यवस्थाओं को तुरन्त किस प्रकार से सुनिश्चित कर सकते हैं, इसी उद्देश्य से कर्मचारियों को जागरूक / प्रशिक्षित करने हेतु कारखाने मे मॉक ड्रील किया गया। इसका संचालन इकाई के वरिष्ठ अधिकारी (फायर एण्ड सेफ्टी), मोहित कुमार बालियान व कंट्रोलिंग डिस्टिलरी इकाई प्रमुख रमेश कुमार शर्मा व सहायक महाप्रबंधक – (प्रोडक्शन) भारत सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी, अन्त राम सिंह, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे साथ-साथ समस्त प्लांट के कर्मचारियों, विश्वजीत त्यागी स्टोर इंचार्ज ( मनोज मलिक, हरमिंदर सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।