युवती ने प्रेमी से मिलकर करा दी अपने मामा के घर चोरी

युवती ने प्रेमी से मिलकर करा दी अपने मामा के घर चोरी

कर्ज उतारना और महंगे शौक रखने के चलते भी की गई चोरी

साथ में नया साल मनाने की थी योजना, मगर उससे पहले ही पुलिस ने कर लिये गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे । जिसमें देहरादून के एक कॉलेज में बीसीए कर रही मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी निवासी एक युवती ने अपने प्रेमी ग्राम सलारपुर थाना जानसठ निवासी दानिश हसन पुत्र आबाद मियां उर्फ बिट्टू के साथ मिलकर अपने मां के घर की रेकी कर लाखों रुपए की ज्वेलरी और नकदी उसे समय चोरी कर दी जब युवती के मामा और परिजन एक शादी समारोह में गए हुए थे पुलिस के अनुसार घर में बच्चे थे आरोपी दानिश ने बच्चों को डरा धमका कर घर से 06 अंगूठी पीली धात 03 गले की चैन पीली धातु (01 चैन मय लॉकेट), 2 कड़े पीली धातु , 2 जोड़ी कान के टॉप्स पीली धातु , 1 अदद आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 आईफोन 17 , 1 वादी के गेट का वायरलैस रिमोट चोरी कर लिया गया था। जिसमें युवती के मामा विकास ढींगरा पुत्र स्व: कस्तूरी लाल निवासी गाँधी कालौनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी ने थाना नई मंडी में 12 दिसंबर 2025 को मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की मांग की थी जिसमें पुलिस ने सर्विलेंस और सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपी दानिश हसन पुत्र आबाद मियां उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया जिसमें पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल 06 अंगूठी , 3 गले की चैन, (1 चैन मय लॉकेट), 2 कड़े , 2 जोड़ी कान के टॉप्स, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 आईफोन 17 , 1 वादी के गेट का वायरलैस रिमोट और चोरी के पैसों से खरीदी गई ₹22000 की कीमत की घड़ी बरामद की है जिसमें पकड़े गए आरोपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने युवती को भी गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी कि युवती देहरादून के कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी जिसकी बैक आ जाने के बाद उसे पैसों की जरूरत थी वहीं आरोपी युवक मर्चेंट नेवी में नौकरी कर रहा था और नौकरी छूट जाने के कारण उसे भी पैसों की सख्त जरूरत थी इसलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत कर उसके मामा के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें पुलिस ने चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरी के बाद चोरी के पैसों से कर्ज चुकाने के साथ-साथ दोनों की नया साल मनाने की योजना थी मगर पुलिस ने उससे पहले ही घटना का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *