नए साल में मुजफ्फरनगर से अक्षय कुमार (Akki Rapking) का नया गाना मचाएगा धूम, गाने के लिए शूटिंग है जारी

नए साल में मुजफ्फरनगर से अक्षय कुमार (Akki Rapking) का नया गाना मचाएगा धूम, गाने के लिए शूटिंग है जारी

 

मुज़फ्फरनगर के उभरते हुए कलाकार अक्षय कुमार उर्फ अक्की जिन्हें म्यूज़िक इंडस्ट्री में अक्की रपकिंग के नाम से जाना जाता है, का नया गाना नए साल के मौके पर जनवरी माह में रिलीज़ होने जा रहा है। इस म्यूज़िक वीडियो की शूटिंग दो दिनों तक मुज़फ्फरनगर के विभिन्न स्थानों और आसपास के गाँवों में की गई है।
इस Song में मुज़फ्फरनगर के ग्रामीण जीवन, खेती-किसानी और गाँवों के आपसी मेल-जोल को खास तौर पर दर्शाया गया है, जो इसे ज़मीन से जुड़ा और अलग पहचान देता है। अपने अलग अंदाज़ और दमदार प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार (Akki Rapking) का यह नया Song खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कलाकार को उम्मीद है कि यह गीत दर्शकों को पसंद आएगा और भरपूर प्यार मिलेगा। इस Song का टीज़र 31 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा, जिससे दर्शकों में पहले ही उत्सुकता बनी हुई है।
यह Song यूट्यूब चैनल “Akki Rap King” पर जल्द ही दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *