न्यू मैक्स ने कुछ लोगों के खिलाफ की सख़्त कानूनी कार्रवाई का किया दावा , एक व्यक्ति पर मानहानि का 50 करोड़ रूपए का दावा किया प्रस्तुत,

पिछले कई माह से चर्चाओं में आई न्यू मैक्स सिटी के कानूनी सलाहकार का आरोप

कुछ लोगों पर न्यूमैक्स के खिलाफ झूठे, भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने का लगाया आरोप

न्यू मैक्स ने कुछ लोगों के खिलाफ की सख़्त कानूनी कार्रवाई , एक व्यक्ति पर मानहानि का 50 करोड़ रूपए का दावा किया प्रस्तुत,

कहा कि इससे ग्राहकों के हितों व विश्वास की रक्षा का स्पष्ट संदेश..

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में न्यू मैक्स को लेकर चलाई जा रही खबरो को न्यूमैक्स ग्रुप ने इसे अपने विरुद्ध झूठा , भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण प्रचार करार दिया न्यू मैक्स ने इसके खिलाफ बिना किसी पूर्वाग्रह सख़्त कानूनी कार्रवाई आरंभ करते हुए 50 करोड़ रूपए की क्षतिपूर्ति का दावा किया है।

कंपनी द्वारा दिनांक 23.12.2025 को मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति को विधिक नोटिस जारी कर यह कहा है कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही समस्त असत्य एवं मानहानिकारक सामग्री को तत्काल हटाया जाए, सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफ़ी प्रकाशित की जाए तथा भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि की पुनरावृत्ति न की जाए।
न्यूमैक्स एक प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय रियल एस्टेट कंपनी है, जिसने मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में अपनी इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना सभी वैधानिक अनुमतियों एवं लागू कानूनों के पूर्ण अनुपालन में पारदर्शिता के साथ प्रारंभकी है।
कंपनी के अनुसार, दुर्भावनापूर्ण झूठे प्रचार से उसकी प्रतिष्ठा, व्यावसायिक साख एवं ग्राहकों के विश्वास को गंभीर क्षति पहुँची है, जिसकी अनुमानित हानि 50 करोड़ रूपए आँकी गई है। निर्धारित समय-सीमा में अनुपालन न होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर दीवानी एवं आपराधिक कार्यवाही की जाएगी।
न्यूमैक्स अपने सभी ग्राहकों, निवेशकों एवं आम जनता को आश्वस्त करती है कि कंपनी की सभी परियोजनाएँ पूर्णतः वैध, सुरक्षित एवं भरोसेमंद हैं और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *