मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी में मां शाकुम्भरी सेवा ट्रस्ट द्वारा मनाया गया मां शाकुम्भरी का जन्मोत्सव
रात्रि में जागरण का किया गया आयोजन
शनिवार की सुबह किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मोहल्ला रामपुरी में माँ शाकुम्भरी सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ शाकुम्भरी जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया । जिसमें शुक्रवार की रात में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया और और शनिवार की शुभ है विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । मां शाकुंभरी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित मां शाकुंभरी देवी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान एक गरीब कन्या को कन्यादान रूवरूप सिलाई मशीन और उपहार देकर सम्मानित किया जाता है
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार, श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, अंकुर दुआ , सम्पादक मुजफ्फरनगर बुलेटिन, राकेश शर्मा (राष्ट्रीय सचिव) समाजवादी पार्टी रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रजत धीमान (सभासद वार्ड 21) रहे। कार्यक्रम में माँ शाकुम्भरी जागरण मण्डल, व्कवाल मुजफ्फरनगर के लाडले सतीश हंसराज, प्रेमकुमार, एक्स०सी० रामा ने अपने भजनो से सभी भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश कुमार धीमान, अंगेश कुमार धीमान (माँ शाकुम्भरी सेवा समिति), बिजेन्द्र धीमान, मनोज लैग्नन, विशू शर्मा, डा० नरेश विश्वकर्मा, ओम धीमान, देवेन्द्र धीमान, विनोद कुमार, बिजेन्द्र शर्मा (दया मैडीकोज), अमित चौघरी (उदय मैडीकोज), नीज चौहान गॉड गिफ्ट प्रोपर्टीज, अमित मान प्रोपर्टी डीलर आदि सैकडो भक्तजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।