फर्जी कम्पनियाँ रजिस्टर कर उनके जीएसटी नम्बर पर फर्जी बिलिंग कर सरकार को कई करोड रूपये का चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाईल फोन, 5 लैपटाप , 1 हार्ड डिस्क , 1 इंटरनेट डोंगल , 3 रबर स्टाम्प मोहर, 1 चैक बुक,12 डिजिटल सिग्नेचर USB, 2 प्रिंटर, 3 लैपटॉप चार्जर , 1 क्रेटा गाडी ,आधार कार्ड, पैन कार्ड, सिमकार्ड , 34 जीएसटी फार्म बरामद
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में थाना साईबर क्राईम पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 3 आरोपियों को पकड़ा है। जिनके नाम अफजल पुत्र सगीर मलिक निवासी गली नंबर 8 मकान नंबर 858 मल्हूपुरा थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर, और मोनिस अली पुत्र शौकत अली निवासी गली नंबर 8 मकान नंबर 873 मल्हूपुरा थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर व मौहम्मद हफीज पुत्र मौहम्मद लियाकत अली निवासी ग्राम तिगरी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 मोबाईल फोन, 5 लैपटाप , 1 हार्ड डिस्क , 1 इंटरनेट डोंगल ,03 रबर स्टाम्प मोहर, 1 चैक बुक ,,12 डिजिटल सिग्नेचर, 2 कीबोर्ड ,2 प्रिंटर , 3 लैपटॉप चार्जर , 01 क्रेटा गाडी ,आधार कार्ड, पैन कार्ड, सिमकार्ड , पड़ गए आरोपियों से 34 जीएसटी फर्मों के प्रपत्र भी बरामद किए ।
एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि
थाना साइबर क्राइम खबर वाली निरीक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध है जो फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी चोरी कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं मुखबिर की इसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम की टीम को साथ लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में जीएसटी चोरी से संबंधित कागजात और उपकरण बराबर किए हैं उन्होंने बताया कि मौहम्मद हफीज है एलएलबी पास है तथा अकाऊटिग व जीएसटी का काम करता है, मौ0 हफीज यह काम काफी समय से कर रहा है, इस बीच इसकी मुलाकात मोनिस व अफजल से हुई इन्होने इसे बताया कि यदि हम लोगो की फर्जी फर्में बनाकर उनसे ईवे बिल आदि जनरेट करके जरूरत मन्द को मुहैया कराये तो हमें अच्छा खासा मुनाफा हो जायेगा। मुनाफे के लालच मे आकर हम तीनों भोले भाले गरीब लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर उनसे बैक खाते व जीएसटी फर्मे खुलवाकर फर्जी जीएसटी बिल व ईवे बिल काटने लगे, मौहम्मद हफीज और मोनिस फर्मो की अकाऊटिग व जीएसटी का काम देखते थे तथा अफजल लोगो के आधार कार्ड व पैन कार्ड व जरूरी कागजात व जीएसटी की फर्मे खुलने वाले गोदामो व जगहो का इन्तजाम करता है, तथा अफजल ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं कुछ ऐसे लोगो के सम्पर्क के आ गया था जो लोग फर्जी जीएसटी बिल बनाने का काम करते थे उन लोगो के पास इस काम से बहुत सम्पत्ति एकत्र हो गयी थी। तो मुझे लालच आ गया, मै बहुत पढा लिखा नहीं हूँ, मेरे मिलने वाले कुछ लोगों ने मुझे बताया कि तुम कुछ अकाऊन्टेन्ट व जीएसटी का काम करने वाले लोगो का इन्तजाम करो वो लोग इस बारे मे सब जानते है, मैने भी पैसा कमाने के लालच से यह काम शुरू करने के इरादे से मोनिस व हफीज को इस काम के बारे मे बताया ये लोग भी इस काम को करने के लिए तैयार हो गये, हम लोगो ने भोले भाले गरीब लोगो को कुछ पैसे का लालच देकर उनके नाम से फर्जी जीएसटी फर्मे पंजीकृत कराकर उनके नाम पर फर्जी बिल/ ईवे बिल काटकर मोटा मुनाफा कमाना शुरू कर दिया। अब तक हम लोगों ने करीब 40 से 50 फर्मों को फर्जी जीएसटी व ई वे बिल बनाने में प्रयोग किया है। और सरकार को करोड रुपए का चूना लगाया है पुलिस इस मामले की बारी की क्षेत्र की बात कर रही है इस मामले में और भी लोग जुड़े हो सकते हैं पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।