पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में पराक्रम दिवस क्विज का आयोजन
केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में 23 जनवरी 2026 को पराक्रम दिवस पर क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसका विषय था – ऑपरेशन सिंदूर। यह प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय के आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में संपन्न कराई गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की। जिसमें केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर दोनों पाली, जवाहर नवोदय विद्यालय, एमजी पब्लिक स्कूल, जे वी पब्लिक स्कूल, एस एफ डी ए वी पब्लिक स्कूल, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह क्विज परीक्षा पे चर्चा के अंतर्गत आयोजित की गई, परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य छात्रों में परीक्षा से संबंधित सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा तनाव मुक्त वातावरण में परीक्षा में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है। यह प्रतियोगिता विद्यालय प्राचार्य श्रीमती अंशु त्यागी के निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारी का विशेष योगदान रहा।