पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, नशे की गोलियां देकर हथौड़ी से किए कई वार, शव को बोरे में भरकर बाइक द्वारा लगाया ठिकाने
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। शहर से सटे मलीरा गांव में युवक संदीप की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी मीनाक्षी और उसके ममेरे भाई गौतम उर्फ सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मीनाक्षी और गौतम के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे, जिनका संदीप विरोध करता था। इसी वजह से वह दोनों के लिए बाधा बन गया था। आरोपियों ने पहले से हत्या की साजिश रची। शनिवार रात संदीप को पहले नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद हथौड़ी से उसके सिर, चेहरे और गले पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद शव को बाइक से जंगल में फेंक दिया गया और खून से सने कपड़े बदल दिए गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथौड़ी और कपड़े बरामद कर लिए हैं। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।