लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को ज़ी लर्न लिमिटेड से R. S. D.(रीजनल स्कूल डायरेक्टर) श्रीमती कोमल तोमर का गरिमामयी आगमन हुआ।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में क्षेत्रीय विद्यालय निदेशक का प्रेरक संवाद कार्यक्रम आयोजित

लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को ज़ी लर्न लिमिटेड से R. S. D.(रीजनल स्कूल डायरेक्टर) श्रीमती कोमल तोमर का गरिमामयी आगमन हुआ।
मुज़फ्फरनगर: इस अवसर पर श्रीमती कोमल तोमर ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने अभिभावकों को संस्था की नवीन एवं उन्नत शैक्षणिक पद्धति से अवगत कराते हुए बताया कि विद्यालय केवल पाठ्य-पुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास—शैक्षणिक, नैतिक, सामाजिक एवं कौशल विकास पर विशेष बल देता है। उन्होंने आधुनिक तकनीक, अभिनव शिक्षण विधियों एवं गतिविधि-आधारित अधिगम की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी संवाद किया तथा उन्हें नवीन शिक्षण तकनीकों एवं प्रभावी कक्षा-प्रबंधन के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया, ताकि शिक्षा को और अधिक रोचक, प्रभावशाली एवं वर्तमान परिवेश के अनुरूप बनाया जा सके।
अभिभावकों एवं शिक्षकगणों ने श्रीमती कोमल तोमर के विचारों की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य डॉ. के. जी. अरोरा ने श्रीमती कोमल तोमर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित सभी अभिभावकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया तथा विद्यालय की नवीन शैक्षणिक पहल को समझने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रेरक संवाद कार्यक्रम भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *