मुजफ्फरनगर मे श्री खाटू श्याम मंदिर में 24 फरवरी 28 मार्च तक होगा 5 दिवसीय श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव

मुजफ्फरनगर मे श्री खाटू श्याम मंदिर में 24 फरवरी 28 मार्च तक होगा 5 दिवसीय श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव

मुजफ्फरनगर: शहर में फाल्गुन का उल्लास इस बार खाटू श्याम भक्तों के लिए विशेष उत्साह लेकर आ रहा है। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में 24 से 28 फरवरी तक श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा। पांच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।

महोत्सव का शुभारंभ 24 फरवरी को सायं 7 बजे ठाकुर जी के साथ फूलों की होली से होगा। 25 फरवरी को केसर-चंदन होली एवं चंग धमाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जयपुर से पधार रहे भजन गायक श्री महेश परमार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

26 फरवरी को सायं 6 बजे श्याम नाम की मेहंदी एवं निशान विधि संपन्न होगी। 27 फरवरी को एकादशी के अवसर पर प्रातः 9 बजे शिव चौक से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंचेगी। श्रद्धालु मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। उसी दिन रात्रि 7 बजे से भव्य संकीर्तन का आयोजन होगा, जो मंगला आरती तक चलेगा। वृंदावन से पधार रहे श्री कुलविजय दास जी महाराज मुख्य भजन प्रस्तुत करेंगे, जबकि स्थानीय भजन गायक भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। 28 फरवरी को रात्रि 7 बजे मंदिर प्रांगण में बधाई उत्सव आयोजित होगा और द्वादशी भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। मंदिर परिसर को बंगाली कारीगरों द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जो इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगा। 24 से 28 फरवरी तक मंदिर प्रांगण में मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें बच्चों के झूले, विभिन्न प्रकार की दुकानें और आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे।

महोत्सव की तैयारियों में मंदिर परिवार के भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कंसल, आमरीश सिंघल, विजेंद्र कुमार सनो, विनोद राठी, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गांगल, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, शशांक, यश गर्ग, प्रभात गर्ग, अतुल अरोरा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल सहित समस्त सदस्य सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। मंदिर समिति ने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *