मुजफ्फरनगर में कर्मचारियों का धरना, अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार का आरोप, कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर में कर्मचारियों का धरना, अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार का आरोप

कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित विकास भवन में उस समय माहौल गरमा गया जब कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार पर एक कर्मचारी संदीप कुमार के साथ है भद्रता करने का आरोप है बताया जा रहा है कि आरोपी अधिशासी अभियंता इस मामले में अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है और उल्टा विभाग के जूनियर इंजीनियरों से अपने पक्ष में एफिडेविट बनवाकर अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं

जनपद मुजफ्फरनगर में कर्मचारी संगठन विकास भवन के कर्मचारी संदीप कुमार के पक्ष में खड़े होते नजर आ रहे हैं इसके पक्ष में कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना देकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की कर्मचारी नेताओं का कहना है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार कर्मचारियों के साथ है अभद्रता करते हैं उन्होंने हमारे एक साथी कर्मचारी संदीप कुमार के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की है । जिस कारण अब चाहते हैं कि उक्त अधिकारी का मुजफ्फरनगर से किसी अन्य जनपद ट्रांसफर हो जाए वरना वे अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर होंगे और कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपीय अधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वह काम बंद कर पूरी तरह से हड़ताल पर चले जाएंगे
गौरतलब है कि पिछले दिनों जनपद मुजफ्फरनगर के विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार पर विभाग के एक कर्मचारी संदीप कुमार ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था जिसमें मामला सब कर्मचारी और कर्मचारी संगठनों के बीच गया तो संगठन के कर्मचारियों ने बैठक कर इस मामले में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है कर्मचारियों की मांग है कि यह अधिकारी मुजफ्फरनगर में नहीं रहेगा बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे पूरे स्टाफ में आक्रोश है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत पहले भी उच्च अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नाराज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का ट्रांसफर नहीं किया गया तो दिन-रात अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *