इंडियन पोटाश लिमिटेड की रोहाना चीनी मिल द्वारा पुरानी गन्ना किस्मों के प्रतिस्थापन एवं नयी गन्ना किस्मों की बुवाई में तेजी लाने के लिए किया गया जागरूकता रैली का आयोजन 

इंडियन पोटाश लिमिटेड की रोहाना चीनी मिल द्वारा पुरानी गन्ना किस्मों के प्रतिस्थापन एवं नयी गन्ना किस्मों की बुवाई में तेजी लाने के लिए किया गया जागरूकता रैली का आयोजन 

मुजफ्फरनगर : आज दिनांक 24/2/2026 को इंडियन पोटाश लिमिटेड की रोहाना चीनी मिल ने पुरानी गन्ना किस्मों के प्रतिस्थापन एवं नयी गन्ना किस्मों की बुवाई में तेजी लाने के लिए रोहाना चीनी मिल द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक  लोकेश कुमार , विभागाध्यक्ष गन्ना  के पी मलिक , SCDI रोहाना कलां परिषद के  अनुराग श्रीवास्तव,एवं  संजीव कुमार,  अमित राणा,  संजय मलिक व चीफ इंजीनियर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिल स्टाफ ने मिल गेट के गांवों में घूम कर किसानों को आधुनिक गन्ना किस्मों जैसे,कोशा 18231, कोलख. 16202 व को. 0118, को शा.19231आदि की बुवाई करने के लिए जागरूक किया एवं गन्ना बुवाई में ट्रेच विधि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ कृषकों को भूमि शोधन ट्राईकोडर्मा द्वारा और बीज शोधन करके ही गन्ना बुवाई करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *