राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), मुज़फ्फ़रनगर में 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार को न्यायिक अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर: राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), मुज़फ्फ़रनगर में आज दिनांक 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार को न्यायिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में अपर जज (FTC) कमलापति प्रजापति, अपर जज श्रीमती दिव्या भार्गव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अन्निका चौधरी तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येंद्र चौधरी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान संस्था में निरुद्ध किशोरों की व्यक्तिगत पत्रावलियों एवं कार्यालय अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने किशोरों से संवाद स्थापित करते हुए उनके रहन-सहन, शिक्षा व्यवस्था, दैनिक गतिविधियों तथा व्यक्तिगत रुचियों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर एक किशोर ने अपनी बनाई चित्रकला पेंटिंग प्रस्तुत की, जिसकी माननीय अधिकारियों ने सराहना करते हुए उसकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, कंप्यूटर अध्यापक विक्रांत वर्मा, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, परामर्शदाता श्रीमती बिलकिस जहां, संस्था कर्मचारी नीरज कुमार एवं समस्त सुरक्षा बल उपस्थित रहे। निरीक्षण शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। अधिकारियों ने संस्था की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए किशोरों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासों पर बल दिया।