योगी के विरोध में कांग्रेस अंधी हो गई थी और मोदी के विरोध में नंगे हो गए हैं – आचार्य प्रमोदकष्णम
मुजफ्फरनगर में होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया बड़ा बयान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले में भी बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा आयोजित किए गए होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी मंत्रियों भाजपा नेता और कवित्री अनामिका अंबर के साथ फूलों की होली खेली इसके साथ ही आचार्य ने होली का गीत गाकर भी सबको गाने और झूमने पर मजबूर कर दिया इसके बाद आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर होना चाहिए और इसके शास्त्रीय प्रमाण है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से हम निवेदन करना चाहते हैं कि वह जल्दी से जल्दी मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करें जनता की ऐसी ही भावनाएं हैं आचार्य ने कहा कि हमें प्रतीक्षा करनी चाहिए और इसका परिणाम भी जल्दी ही सामने आएंगे
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज में मुकदमे को लेकर आचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की क्षति हो रही है। सनातन धर्म के सभी उच्च संत महात्माओं को विद्यत जनों को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर बात करनी चाहिए और इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए जहां तक सवाल अपराध का वह निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह देश वह देश है जहां मां सीता ने भी अग्नि परीक्षा दी थी तो शंकराचार्य को भी अग्नि परीक्षा देने के लिए तैयार रहना चाहिए।शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाला हिस्ट्री सिस्टर अपराधी है इस पर आचार्य ने कहा कि इसका फैसला अदालत करेगी भारत की न्यायपालिका शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ पूरा न्याय करेगी
सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विदेश यात्रा पर टिप्पणी करने के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा रमजान का महीना है अखिलेश यादव जी को इस समय इस उन्हें इबादतकरनी चाहिए योगी जी पर सवाल नहीं उठाने चाहिए अखिलेश यादव जी को ध्यान होना चाहिए सिर्फ रमजान का महीना चाहिए उन्हें रोजा इफ्तार करना चाहिए उन्हें तराबी करनी चाहिए और तरबियत का ध्यान रखना चाहिए योगी जी विदेश में जाकर देश का मान बढ़ाने का काम कर रहे हैं योगी जी पर कमेंट नहीं करना चाहिए

अखिलेश यादव के बयान जापान का नाम बदलकर योगी आदित्यनाथ पुरम करने के सवाल पर आचार्य बोले कि हो सकता है 2027 के बाद सफाई और इटावा का नाम बदला जाएगा।
होली के त्यौहार के समय रमजान होने के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बड़े उत्साह भारत में हर त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है रमजान भी भारत का है और भारत में पैदा होने वाला हर एक व्यक्ति सनातनी है और मैं सब त्योहार की बधाई सबको देता हूं।

यूजीसी के सवाल पर आचार्य बोले कि कोई भी ऐसा कार्य कोई भी ऐसा कानून नहीं लाना चाहिए जो समाज में विद्वेष फैलाता हो समाज में विघटन पैदा करता हूं समाज को बांटने का काम करता हो उस पर समर्थन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि योगी के विरोध में कांग्रेस अंधी हो गई थी और मोदी के विरोध में नंगे हो गए हैं