आर्य एकेड़मी इण्टरनेशनल स्कूल में 2जेड रोड़, मुज़फ्फरनगर में प्री-प्राइमरी के नन्हें मुन्नों ने अपने निराले अंदाज़ में दी वार्षिक प्रस्तुति

आर्य एकेड़मी इण्टरनेशनल स्कूल में 2जेड रोड़, मुज़फ्फरनगर में प्री-प्राइमरी के नन्हें मुन्नों ने अपने निराले अंदाज़ में दी वार्षिक प्रस्तुति


मुजफ्फरनगर: गुरुवार दिनाँक 26 फरवरी 2026 को स्थानीय आर्य एकेडमी इण्टरनेशनल स्कूल, ए2जेड रोड़, मुज़फ्फरनगर में प्री-प्राइमरी के नन्हें मुन्नों ने अपने निराले अंदाज़ में वार्षिक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर वेलकम सॉन्ग से हुआ, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप संस्कार भारती से जुड़ीं प्रसिद्ध कवयित्रियाँ श्रीमती सुमन प्रभा एवं श्रीमती सुशीला शर्मा एव आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज शाहपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला सिंह उपस्थित रहीं।
प्री-प्राइमरी के नन्हें मुन्नों ने कविता वाचन, कहानी एव How to grow a seed विषय पर दी गयी प्रस्तुति ने बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सीखने की भावना को उजागर किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत म्यूज़िकल स्किट और रोल प्ले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नन्हे कलाकारों ने अपने अभिनय कौशल, भाव-भंगिमा और संवाद अदायगी से दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। मुख्य अतिथियों श्रीमती सुमन प्रभा एवं श्रीमती सुशीला शर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा विद्यालय प्रबंधन को ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 6 से अभिमान देव सिंह, अक्षत बालियान, वंशिका एवं मिष्ठी ने संयुक्त रूप से किया ।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्य जी ने मुख्य अतिथियों को स्नेहस्वरूप टोकन ऑफ लव भेंट कर उनका सम्मान किया। अंत में प्रबंधक  सुघोष आर्य एडवोकेट ने सभी उपस्थित अतिथि एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया कि उन्होंने अपने कीमती समय से समय निकालकर बच्चो का उत्साह वर्धन किया । साथ ही प्री प्राइमरी के अध्यापको की प्रसंशा करते हुए कहा की बिना उनकी मेहनत के यह कार्यक्रम संभव नहीं था।  इसके बाद कार्यक्रम के विधिवत समापन की घोषणा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *