IPL की तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स तितावी ने पुरानी गन्ना किस्मों के प्रतिस्थापन एवं नई गन्ना किस्मों की बुवाई में तेजी लाने के लिए किया एक जागरूकता रैली का आयोजन

मुज़फ्फ़रनगर: दिनांक 27/02/2026 को इंडियन पोटाश लिमिटेड इकाई तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स तितावी जनपद मुजफ्फरनगर ने पुरानी गन्ना किस्मों के प्रतिस्थापन एवं नई गन्ना किस्मों की बुवाई में तेजी लाने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को उप गन्ना आयुक्त, सहारनपुर चीनी मिल के इकाई प्रमुख, विभागाध्यक्ष (गन्ना) ,SCDI तितावी परिषद, सचिव तितावी समिति, चीफ इंजीनियर, आई०टी० हेड, मुख्य प्रबंधक (गन्ना विकास), मुख्य प्रबंधक (गन्ना), प्रबंधक (गन्ना) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को रवाना करने से पूर्व उप गन्ना आयुक्त महोदय द्वारा स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को उन्नशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने हेतु प्रोत्साहित करें तथा बुवाई से पूर्व गन्ना बीज को उपचारित करें। मिल स्टाफ ने मिल गेट के गांवों में घूम कर किसानों को आधुनिक गन्ना किस्मों जैसे,कोशा 18231, कोलख. 16202 व को. 0118, को शा.19231आदि की बुवाई करने के लिए जागरूक किया एवं गन्ना बुवाई में ट्रेच विधि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ कृषकों को भूमि शोधन ट्राईकोडर्मा द्वारा और बीज शोधन Thiophanate Methyl से करके ही गन्ना बुवाई करने की सलाह दी गई।