मुजफ्फरनगर में हुआ द बिगेस्ट एजुकेशन फेयर एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर में हुआ द बिगेस्ट एजुकेशन फेयर एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन

संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन एवं अपना एडमिशन अड्डा द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के स्वर्णिम भविष्य हेतु शानदार इवेंट का आयोजन,
12 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों / उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा किया गया प्रतिभाग।

मुख्य अतिथि द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से विजेता विद्यार्थियों / प्रतिभागियों को भेंट किये गए लेपटॉप, मोबाइल फोन एवं अन्य आकर्षक उपहार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर अपना एडमिशन अड्डा और संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित “द बिगेस्ट एजुकेशन फेयर एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी” आशीर्वाद बेंक्वेट हॉल, न्यू मंडी, मुजफ्फरनगर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल  की उपस्थिति रही।
यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसमें मा. मंत्री जी, स्वामी तेजश्वरानंद,  देवव्रत त्यागी, अनिल त्यागी, सचिन त्यागी, डॉ आर एन त्यागी, डॉ अशोक त्यागी, डॉ रणवीर सिंह,  सतीश शर्मा, दीपक धीमान, के जी अरोरा, संजय अरोरा,  विपुल, समृद्धि त्यागी, वैशाली चौधरी,डॉ राजीव,  प्रवेंद्र दहिया, श्रीमती चारु भारद्वाज,  पंडित संजीव शंकर,  कुश पुरी और अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

काउंसलर समृद्धि त्यागी द्वारा स्वागत भाषण के साथ विद्यार्थियों/ प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिले के 50 से अधिक प्रिंसिपल, शिक्षक और 1000 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने संस्थान द्वारा संचालित कोर्सेज की जानकारी उपलब्ध कराई गई एव विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यो, शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के माध्यम से 02 लैपटॉप, 10 स्मार्टफोन, और 50 से अधिक आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए।
छात्र छात्राओं को रिफ्रेशमेंट और प्रत्येक को उपहार दिए गए।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ समृद्धि त्यागी द्वारा किया गया जिसमें आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए अपना एडमिशन अड्डा और संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन की टीम ने कड़ी मेहनत की, जिसमें समृद्धि त्यागी और वैशाली चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *